{"_id":"68703e65eba6efb55f030f87","slug":"drains-clogged-with-dirt-businessmen-in-trouble-ambala-news-c-36-1-amb1001-145800-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गंदगी से अटीं नालियां परेशानी में कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गंदगी से अटीं नालियां परेशानी में कारोबारी
Fri, 11 Jul 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:57 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। छावनी को गंदगी मुक्त करने के दावे धरातल पर फेल हो रहे हैं। न तो गलियों व नालियों की सही तरीके से सफाई हो रही है और न ही गंदगी का उठान हो रहा है।
ऐसे में गली-मोहल्लों सहित बाजारों के हालात भी बदतर होते जा रहे हैं। छावनी की राय मार्केट में भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं। मार्केट के पीछे नाली का गंदगी की वजह से स्वरूप ही बदल गया है। जलभराव और गंदगी के कारण दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है।
न तो यहां सफाई कर्मचारी आते हैं और न ही गंदगी के उठान को लेकर कोई प्रबंध किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदार, कृष्ण, महावीर, मलकीत, दर्शन आदि ने नगर परिषद से समस्या समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इंदिरा पार्क के साथ बनी दोपहिया वाहन मार्केट में अनिधकृत वॉशिंग सेंटर चल रहे हैं। इससे नगर परिषद को राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है, वहीं आवागम के रास्तों पर गंदगी फैल रही है।
दूसरी तरफ वाहनों की गंदगी से नाले भी जाम हो रहे हैं, जिन्हें साफ करने के लिए वॉशिंग सेंटर के संचालकों द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही। ऐसे में गंदगी की समस्या अन्य दुकानदारों के लिए अभिशाप बनती जा रही है। इससे दुकानों की दीवारों व छतों में सीलन आ गई है। संवाद