फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drainage project approved at a cost of Rs 9.93 crore

Ambala News: 9.93 करोड़ की लागत से ड्रेनेज प्रोजेक्ट मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Drainage project approved at a cost of Rs 9.93 crore
शहजादपुर/नारायणगढ़। विधानसभा क्षेत्र के आजाद नगर, अविनाश पुरी कॉलोनी और आसपास के इलाकों को जल्द ही दशकों पुरानी जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। हरियाणा सरकार ने इस क्षेत्र के लिए 9 करोड़ 93 लाख 32 हजार रुपये की लागत से आधुनिक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और स्टॉर्म डिस्पोजल परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस घोषणा के बाद से ही स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

परियोजना की मंजूरी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी से मुलाकात कर उनसे खुशी का इजहार किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान यह पूरा इलाका जलमग्न हो जाता था। इससे आवागमन के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें खड़ी हो जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed