{"_id":"628e80eb29e5d84aad0e59d4","slug":"draft-voter-list-will-be-published-on-june-15-ambala-news-knl1093979104","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जून को होगा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जून को होगा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। वोटर लिस्ट के कार्य को बेहतर समन्वय के साथ करने के दृष्टिगत उपायुक्त विक्रम सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की फोटो युक्त मतदाता सूचियों के दृष्टिगत 13 जून तक प्रत्येक वार्ड की तैयार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को वितरित करने का काम किया जायेगा। 15 जून को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रथम प्रकाशन होगा। 15 जून से 21 जून शाम चार बजे तक वार्ड अनुसार व बूथ अनुसार तैयार की गई लिस्ट से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 28 जून तक दावे और आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। इसके उपरांत एक जुलाई तक कोई अपील करनी है तो वह उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कर सकता है। अपील डिस्पोज करने की अंतिम तिथि छह जुलाई है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की फोटो युक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 जुलाई को किया जाएगा।