{"_id":"60a2c7fd8ebc3e5fbc699cbb","slug":"dowry-case-amabala-crime-amabala-news-ambala-news-knl702526171","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत पति सहित तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत पति सहित तीन नामजद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गांव पंजोखरा में नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर से मौत हो गई। मायके पक्ष की शिकायत पर पति, सास-ससुर पर पंजोखरा थाना पुलिस ने साजिश के तहत दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी करीब 8 माह पहले हुई थी। विवाहिता छह माह की गर्भवती थी। इस तरह गर्भ में पल रहे अजन्मे की भी मौत हो गई। विवाहिता ने दोपहर को 12 बजे अपनी मां को फोन कर कहा था कि मां मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार डालेंगे। गांव रिवाड़ जगीर थाना चीका जिला कैथल निवासी सुखविंदर कौर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतका की मां सुखविंदर कौर ने बताया कि मेरे पति की मौत वर्ष 2019 में हो गई थी। दो बच्चों में लड़का गुरलाभ सिंह व लड़की नवीनत कौर थी। नवनीत की शादी 17 अक्तूबर 2020 को पंजोखरा निवासी हरकीरत सिंह के साथ की थी। शादी में करीब 35 लाख रुपये खर्च किया था। शादी में गाड़ी भी दी थी लेकिन उसके ससुराल वाले इसके बाद भी उसे दहेज के लिए तंग करते थे। शादी के बाद वह दो बार घर पर आई कहा कि पति ने रुपये मांगे हैं। पहली बार एक लाख और दूसरी बार 50 हजार रुपये दिए।
इसके बाद भी उसका पति हरकीरत, ससुर कुलदीप सिंह , सास मनजीत कौर व मेरी लड़की की दोनों ननद बड़ी गाड़ी और दहेज के लिए उसे परेशान करते रहे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नवनीत कौर ने मुझे फोन किया। कहा कि मां मुझे मेरे ससुराल वाले मार देंगे मुझे बचा लो। कहा कि आप दूर हो आपको आने में समय लगेगा। इसीलिए मेरी मासी परविंदर कौर जोकि मटहेड़ी जट्टां में रहती हैं उनको भेज दो । इस पर मैंने अपनी बहन को वहां पहुंचने के लिए फोन किया। मेरी बहन ने मुझे बताया कि नवनीत कौर के ससुराल वाले उसे लेकर अस्पताल गए हैं। थोड़ी देर बाद उनका फोन आया कि नवनीत की हीलिंग टच अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नवनीत कौर के पेट में छह महीने का बच्चा भी था उसकी भी मौत हो गई है । नवनीत कौर के मुंह से किसी जहरीले पदार्थ की बदबू आ रही थी ।
विज्ञापन
मृतका की मां की शिकायत पर पति सहित तीन लोगों पर साजिश के तहत दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अभी मामले की तफ्तीश की जा रही है।
बलकार सिंह, जांच अधिकारी एवं एएसआई थाना पंजोखरा।