फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM Nayab Saini reached Ambala: Anil Vij not seen during welcome, clouds of crisis over cabinet expansion

अंबाला पहुंचे सीएम नायब सैनी: स्वागत के दौरान नहीं दिखे अनिल विज, मंत्रिमंडल विस्तार पर संकट के बादल

Tue, 19 Mar 2024 09:43 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 19 Mar 2024 09:43 AM IST
सार

हरियाणा सरकार में सीएम के बदलाव के बाद सीएम नायब सिंह सैनी पहली बार अंबाला पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री अनिल विज दिखाई नहीं दिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज हरियाणा दौरे पर हैं।

विज्ञापन
CM Nayab Saini reached Ambala: Anil Vij not seen during welcome, clouds of crisis over cabinet expansion
सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम नायब सिंह सैनी अंबाला पहुंचे। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक असीम गोयल के साथ भारी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहे। सीएम के स्वागत कार्यक्रम में विज खेमे के भाजपा पदाधिकारी भी दिखाई दिए, मगर पूर्व मंत्री अनिल विज नहीं दिखाई दिए। गौरतलब है कि सरकार में सीएम के बदलाव के बाद से इस बात पर पेंच फंसा है कि विज को अब कौन सा विभाग दिया जाएगा। जबकि वह काफी वरिष्ठ नेता हैं और सीएम पद की दौड़ में भी उनका नाम रह चुका है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझे खुशी है कि इतनी भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं। हमारे इस क्षेत्र के लोकप्रिय नेता अनिल विज और विधायक असीम गोयल का आशीर्वाद देने के लिए मौजूद हैं। हमारी प्रत्याशी बंतो कटारिया आशीर्वाद लेने आई हैं। मुझे खुशी है कि आज करनाल के घरौंडा से राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेंगे। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल की सरकार ने लोगों के लिए उत्तम योजनाएं लाने का काम किया है। बिना खर्ची पर्ची के रोजगार देकर युवाओं में जोश भरने का काम किया है। आप सभी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को विजयी बनाने का काम करें। इसके बाद सीएम करनाल की तरफ निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज बोले विधानसभा जाऊंगा, आम विधायकों की तरह कमेटी में सदस्य बनाएं
वहीं दूसरी तरफ पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री व अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज अपने शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर थे। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि हमारे यहां लोकसभा की 11 सीट हैं, 10 हरियाणा की और एक सीट चंडीगढ़ की है। सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी। यहां जीत इसलिए निश्चित है क्योंकि लोकसभा की सभी सीटों पर प्रत्याशी कोई हो मगर चुनाव पीएम नरेन्द्र मोदी लड़ रहे हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। हमारा प्रत्याशी को नरेन्द्र मोदी है, यह दूसरी पार्टियां तय ही नहीं कर पा रही हैं कि उनका प्रत्याशी कौन होगा। उनको डर है। जो आएगा उसे धरासाई करेंगे। वहीं बंतो कटारिया पर लग रहे परिवारवाद के आरोपों को लेकर विज ने कहा कि यह परिवारवाद में नहीं आता है। दिवंगत रतनलाल कटारिया के होते हुए, उनके कोई पद पर आसीन होते हुए टिकट देते तब ताे बात ठीक होगी मगर कटारिया अब हमारे बीच में नहीं है।


सिर्फ उनकी पत्नी होने के कारण बंतो कटारिया को टिकट नहीं दी है बल्कि वह पहले से पार्टी में थी और उन्होंने पार्टी के अहम पदों पर कार्य किया है। चार जून को विपक्षी धरासाई होते दिखाई देंगे। एक बार फिर उन्होंने अपनी नाराजगी की बात को नकारा। करनाल की रैली को लेकर उन्होंने कहा मुझे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अभी तो विधानसभा जा रहा हूं, मुझे मंत्रिमंडल विस्तार की कोई जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं उन्होने कहा कि मैंने तो आम विधायकों की तरह कमेटी का सदस्य बनाने को भी कहा है।

नाराजगी की बात से था विज का इनकार
दो दिन पहले अंबाला छावनी में उपमंडल कार्यालय शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान विधायक अनिल विज ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें उनसे किसी ने संपर्क भी नहीं किया था।

उन्होंने यह भी कहा था कि शपथ ग्रहण के बाद से उनकी किसी ने कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा था कि जो कर रहे हैं अच्छा कर रहे हैं।अच्छी सरकार चलाएंगे, और जो नायब सैनी, जिसको मुख्यमंत्री बनाया है, हमारा छोटा भाई है, हमें उम्मीद है कि वो बहुत बेहतरीन काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed