फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dosa business operatives beaten, counter reflex

डोसा कारोबारी के कारिंदों को पीटा, काउंटर पलटा

Sun, 03 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Sun, 03 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dosa business operatives beaten, counter reflex

राय मार्केट में दो युवकों ने बैंच न मिलने से नाराज होकर एक डोसा संचालक के कारिंदों को बुरी से पीट डाला। उन्होंने कारिंदो के सिर पर बोतल मारकर न केवल लहुलूहान कर दिया, बल्कि डोसा संचालक का काउंटर भी पलट दिया। डोसा संचालक का आरोप है कि आरोपी इस दौरान उसकी नगदी लेकर भी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल कारिंदो के साथियों ने खून से लथपथ पीड़ितों को कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन


मारपीट में घायल सुभाष कालोनी निवासी आदि ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात को अपने साथी अमन के साथ डोसा की दुकान बंद कर रहा था कि अचानक दो युवक दुकान पर पहुंचे और बैठने के लिए बेंच की डिमांड करने लगे। जब उन्होंने दुकान बंद करने की बात कहकर बेंच देने से मना कर दिया तो गुस्साए युवकों ने गली गलौच शुरू कर दी और देखते ही देखते शराब की बोतल उसके सिर पर मार दी। जिससे वे लहूलुहान हो गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में पीड़ित का इलाज करने वाले  डाक्टर का कहना है कि मारपीट में घायलों के कान पर गहरी चोटें आई है। घायलों का कहना है कि हमलावर दुकान से हजारों की नकदी लेकर फरार हो गए। उधर, कैंट पुलिस एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि मौका का मुआयना कर लिया गया है, जबकि घायलों के बयान भी लिए जा रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed