फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Door to door garbage disposal contract extended by six months

Ambala News: डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण का ठेका छह माह बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Door to door garbage disposal contract extended by six months
अंबाला। एक तरफ नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण का ठेका बढ़ा दिया है। गली-मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर बिखरी गंदगी हालात दर्शा रही है। नगर परिषद में लगभग 400 के करीब सफाई कर्मचारी हैं, जिनके जिम्मे सड़कों पर बिखरे कूड़े के निस्तारण और अंबाला छावनी को गंदगी मुक्त रखने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बावजूद इसके सड़कों पर बिखरा कूड़ा स्वच्छता की सच्चाई को आईना दिखा रहा है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि छावनी कागजों में ही साफ नजर आ रहा है जबकि गंदगी का आलम हर जगह है। मंगलवार को ऐसे हालात अंबाला छावनी के बस अड्डा परिसर के अंदर, बस अड्डे के बाहर गेट नंबर के एक के पास, थोक सब्जी मंडी के सामने,दूरसंचार कार्यालय के पास, रंगिया मंडी चौक और नन्हेड़ा चौक पर गंदगी के ढेर नजर आए। हालांकि इसके अलावा भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं,जहां हमेशा गंदगी का आलम रहता है, लेकिन सफाई करने वाले कर्मचारी इस तरफ ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

छह माह के लिए बढ़ा ठेका
डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण के लिए जारी ठेका छह माह के लिए बढ़ा दिया है। यह ठेका मार्च में खत्म हो रहा था। वहीं, लोकसभा चुनावों को लेकर लगने वाली आचार संहिता को देखते हुए इस प्रस्ताव को पहले ही नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा मुख्यालय भेज दिया था ताकि अंबाला छावनी के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि इस सुविधा से स्थानीय लोगोें को तो फायदा होगा। गौरतलब है कि मार्च 2023 में जींद की कंपनी को डोर-टू-डोर का ठेका जारी किया गया था। यह ठेका 2330 रुपये प्रतिटन के हिसाब से दिया गया। इस कार्य के लिए ठेकेदार की तरफ से अंबाला छावनी के 31 वार्ड में 100 से अधिक कर्मचारियों को 50 ट्रालियों के साथ घरों से कूड़ा निस्तारण के लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सड़कों व चौक-चौराहों पर बिखरे कूड़े के निस्तारण के लिए सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। अगर फिर भी कहीं कोई दिक्कत है तो मौके का मुआयना किया जाएगा और समस्या का समाधान कराया जाएगा।

जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed