फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Don't be afraid of the enemy...death comes with a little patience...made me emotional

Ambala News: दुश्मन से नहीं डरता...मौत जरा सब्र से आना...ने किया भावविभोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid of the enemy...death comes with a little patience...made me emotional
पीकेआरजैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंच से कविता पढ़ता हुआ छात्र
अंबाला सिट। विजय दिवस के अवसर पर पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन प्रांगण में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए कविता उच्चारण प्रतियोगिता आयोजित हुई। अपने विचारों और भावों को व्यक्त करने के लिए छात्रों सहित अध्यापकों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने अपनी स्वरचित और प्रसिद्ध कवियों की कविता का विचार सौंदर्य और सस्वर वाचन अत्यंत माधुर्य और अलंकारों के साथ किया। उन्होंने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा की अभिव्यक्ति करते हुए वीरता को दर्शाते हुए कई विषयों जैसे शहीद हुआ जो सरहद पर...व मैं दुश्मन से नहीं डरता...व ऐ मौत जरा सब्र से आना...और गूंज उठी शहनाई... जैसी कविताओं के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किये। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुरेश रानी और रूबल ने निभाई।
विज्ञापन

उन्होंने निष्पक्ष निर्णय देते हुए मो. इरफान को प्रथम, प्राची डनवर व शारदा कुमारी को द्वितीय, शीबा साना, श्रुति विज व दीक्षा को तृतीय स्थान एवं सपना रानी, साक्षी और रनजीत कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त दिया। कार्यक्रम का आयोजन व मंच संचालन सहायक प्रो. डॉ. लवलीन व रेनू चंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रबंधक समिति के प्रधान धर्मपाल जैन, उप-प्रघान संजय जैन, सचिव संजीव जैन, सह-सचिव आशीष जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, मैनेजर गौरव जैन, कॉलेज कनवीरन दीपक जैन, सदस्य पुनीत जैन ने अपने संयुक्त वक्तव्य में विजय दिवस की बधाई दी। साथ ही शहीद हुए सशस्त्र सेनाओं के सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य डॉ. मुदिता भटनागर ने सभी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में विजयी छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed