{"_id":"62a0fad72648b67abd6e1a1e","slug":"don-t-tease-balam-danced-on-the-song-ambala-news-knl110915871","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत छेड़ बलम... गीत पर नृत्य कर मोह लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत छेड़ बलम... गीत पर नृत्य कर मोह लिया मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। द एसडी विद्या स्कूल में चल रही 15 दिवसीय हरियाणवी अनुष्ठान, लोकनृत्य और लोकगीत आधारित कार्यशाला का समापन हुआ। विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीतों पर नृत्य कर अतिथियों समेत सभी मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा कला परिषद के कार्यक्रम अधिकारी विकास शर्मा ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नीलइंद्रजीत कौर संधू ने की। सुरिंदर सहगल और दीपक भसीन विशिष्ट अतिथि के रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में भांगड़ा कलाकार बलजीत सिंह, रंगमंच कलाकार राहुल और संगीत कलाकार मुकेश सक्सेना भी पहुंचे। कार्यशाला का समापन समारोह दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ।
समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने 52 गज का दमन, मत छेड़ बलम और मत जाओ पिया जैसे हरियाणवी गीतों पर लोकनृत्य किया। कक्षा दो की आश्री और दसवीं कक्षा के शबद के एकल लोक गीतों को सभी ने सराहा। कक्षा आठवीं से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हरियाणवी समूह गीत की प्रस्तुति की। स्कूल के स्टार गायक अभिजीत की एकल रागिनी और छात्रों के अनुष्ठानों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की माताओं ने भई हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य प्रशिक्षक तरुण बजाज ने बताया कि कार्यशाला से 110 बच्चे और उनके माता-पिता लाभान्वित हुए। इस अवसर पर स्कूल समन्वयक शालू भसीन,अनुरूप जौहल आदि उपस्थित रहीं।