{"_id":"61a1496f42eedb203d5b34e0","slug":"domestic-electricity-was-running-from-street-lights-installed-on-private-buildings-300-will-come-in-a-week-ambala-news-knl908855176","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी भवनों पर लगी स्ट्रीट लाइट से चल रही थी घरेलू बिजली, एक सप्ताह में उतरेंगी 300","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी भवनों पर लगी स्ट्रीट लाइट से चल रही थी घरेलू बिजली, एक सप्ताह में उतरेंगी 300
विज्ञापन
घर पर लगी स्ट्रीट लाइट।
- फोटो : Ambala
बराड़ा। नपा क्षेत्र में निजी भवनों पर लगी सभी स्ट्रीट लाइट को शीघ्र उतारा जाएगा। कुछ समय पूर्व स्ट्रीट लाइट्स की योजना के अंतर्गत गलियों में पर्याप्त खंभे उपलब्ध न होने की स्थिति में निजी घरों के ऊपर स्ट्रीट लाइट्स लगाकर प्रकाश की व्यवस्था की गई थी, परंतु इस बीच निजी घरों पर लगी स्ट्रीट लाइट से कुछ लोगों ने बिजली की चोरी आरंभ कर दी। इस आशय की शिकायत के बाद अब नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइटें उतारने के निर्देश दिए गए हैं।
नाहन हाउस शहर निवासी अंकुश ने नगर निगम आयुक्त को बिजली चोरी की घटनाओं से अवगत करवाते हुए शिकायत दी थी। साथ ही बताया था कि लोग स्ट्रीट लाइट से निजी प्रयोग के लिए बिजली चोरी कर रहे हैं। इस पर अधिकारी ने तुरंत शिकायत का संज्ञान लेते हुए नपा सचिव को निजी भवनों पर लगी सभी स्ट्रीट लाइट को तत्काल उतारने संबंधी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए। नपा प्रशासन के अनुसार आयुक्त के आदेशानुसार कस्बे की सभी निजी भवनों पर लगी स्ट्रीट लाइट्स का सर्वेक्षण करवाया जा चुका है। लगभग 300 स्ट्रीट लाइट्स निजी भवनों पर लगी पाई गई है। इसे लेकर संबंधित कर्मचारियों को उतारने संबंधी निर्देश दिया जा चुका है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर स्ट्रीट लाइट्स को निजी भवनों से उतारने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
कुछ समय पूर्व नगर निगम आयुक्त की ओर से स्ट्रीट लाइट संबंधी आदेश प्राप्त हुए थे। इसे लेकर कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कस्बे के 15 वार्डों में लगभग 300 लाइट्स निजी भवनों पर लगी पाई गईं हैं, जिन्हें उतारने का काम एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
--जतिंदर शर्मा, नपा सचिव बराड़ा।