फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   doctors cut the arms, infection, ambala

डॉक्टरों को काटनी पड़ी दोनों बाजू, टांग में भी फैला इनफेक्शन

Mon, 20 Jun 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Mon, 20 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
doctors cut the arms, infection, ambala
डॉक्टर - फोटो : symbol
नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल के नजदीक वार्ड 3 के पास बिजली की हाईटेंशन तारों की चपेट में आए व्यक्ति की जिंदगी बचाने के लिए जहां दोनों बाजू काटनी पड़ी, वहीं डॉक्टरों का कहना है कि टांग में संक्रमण फैला है, जिसके कारण इसे भी काटना पड़ सकता है। पीड़ित का परिवार सदमे में है और इस वक्त उनके लिए इलाज करवाना मुश्किल हो रहा है। लोगों में भी इस हादसे के बाद से दहशत है। उनका कहना है कि उनकी न तो बिजली विभाग ने सुनी और न ही प्रशासन ने। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल नारायणगढ़ के नजदीक वार्ड नंबर तीन के मकानों के ऊपर से हाईटेंशन तारें गुजर रही हैं। इन्हीं तारों की चपेट में आकर एक दुकान पर काम करने वाले रामशरण निवासी बरौली आ गया और जख्मी हो गया। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि इलाज करवाने के लिए उनके सामने काफी परेशानियां आ रही हैं, जबकि रिश्तेदारों अन्य से ब्याज उठाकर इलाज करवा रहे हैं। इलाज के लिए न तो प्रशासन कोई मदद कर रहा है, जबकि बिजली विभाग भी अपना पल्ला झाड़ रहा है। 
विज्ञापन


उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 45 साल पहले इस क्षेत्र में लोगों ने अपने मकान बनाए थे। इसके कईं सालों के बाद बिजली विभाग ने हाईटेंशन तारें डाली हैं। अब बिजली विभाग इसमें लोगों की गलती निकाल रहा है। इसी को लेकर राज्य मंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों व बिजली विभाग से भी कईं बार गुहार लगाई गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यही कारण है कि लोगों की जान पर बनी है, जबकि इस समस्या का कोई हल नहीं निकाल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed