फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Do not misuse the lock down 3 exemption: Wadera

लॉक डाउन 3 की छूट का न करें दुरूपयोगः वढेरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Do not misuse the lock down 3 exemption: Wadera
अम्बाला। सरकार द्वारा लॉकडाउन-3 में दी गई सुविधाओं व ढील का हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल व उनकी समस्त टीम ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। व्यापार मंडल हरियाणा अंबाला के प्रधान ने नीरू वढेरा ने कहा कि सरकार द्वारा दी गई ढील का यदि जनता द्वारा पालन न किया गया तो इसके दुष्परिणाम उसको स्वयं भुगतने होंगे। वढेरा ने व्यापारी भाईयों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा जारी नियमों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, स्टॉफ के लिए सैनिटाईजर इत्यादि का उचित प्रबंध रखें व प्रत्येक व्यक्ति अपने समस्त प्रदेश और देश के लिए एक सैनानी साबित हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारी/दुकानदार को यह कार्य पूरी निष्ठा से निभाना होगा अन्यथा कहीं ऐसा न हो सरकार द्वारा दी हुई ढील वापस हो जाए। उन्होंने अनुरोध किया कि सभी व्यापारी कम से कम स्टॉफ को बुलाने की कोशिश करें। अम्बाला अभी ओरेंज जोन में है। वढेरा ने सभी व्यापारी दुकानदारों व उद्यमियों इस बात का ध्यान रखें कि  सांय 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बाहर आने पर मनाही है। इसलिए आप अपने अधीन कर्मचारियों की समय पर छुट्टी कर दें ताकि वह समय पर अपने घर पहुंच जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed