{"_id":"69824a7cfa831108be0b08d8","slug":"divya-who-went-missing-with-her-mother-and-brother-remains-untraced-even-after-11-days-ambala-news-c-36-1-sknl1017-157609-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मां और भाई संग लापता दिव्या का 11 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मां और भाई संग लापता दिव्या का 11 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कौलां गांव से 23 जनवरी को मां, भाई संग लापता हुई दिव्या का 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
मां मीना देवी व उसके 6 वर्षीय भाई एकम के शव भाखड़ा नहर से बरामद किए जा चुके हैं लेकिन बेटी की तलाश में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। जनसुई में गोताखोरों के संग चलाए गए सर्च अभियान से भी कोई सफलता नहीं मिली है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे मासूम के साथ किसी अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही है।
अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना की पुलिस मामले की गहनता से जांच करते हुए इलाके व मुख्य रास्तों के सीसीटीवी खंगाल रही है। सेक्टर-9 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ढाका ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगालने के अलावा परिजनों से पूछताछ की जा रही है।