{"_id":"611c10fb8ebc3e432357da6c","slug":"district-level-cycle-fair-will-be-held-in-police-line-school-from-tomorrow-ambala-news-knl802235190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन स्कूल में कल से लगेगा जिला स्तरीय साइकिल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन स्कूल में कल से लगेगा जिला स्तरीय साइकिल मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। 19 व 20 अगस्त को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में जिला स्तरीय साइकिल मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप जाखड़ ने बताया कि कक्षा छठी के अनुसूचित जाति के उन विद्यार्थियों को जिनके अपने गांव, वार्ड में कक्षा छठी तक का विद्यालय नहीं है और उन्हें अपने गांव व कस्बे में 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके विद्यालय जाना पड़ता है, ऐसे विद्यार्थियों को इस योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिल उपलब्ध करवाई जानी है।
साइकिल खरीद की विभागीय प्रति पूर्ति दर 20 इंची साइकिल की 2800 रुपये जीएसटी सहित 22 इंची साइकिल की 2800 रुपये जीएसटी सहित है। जिला अंबाला के साइकिल बेचने वाले दुकानदार, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर व निर्माता इत्यादि से अनुरोध है कि वे उक्त तिथि को अपने-अपने साइकिल के मॉडल संबंधित विद्यालय में प्रदर्शित करें जिन पर बड़े-बड़े अक्षरों में रेट का उल्लेख होगा। विक्रेता, फर्म द्वारा तय समय सीमा में बच्चों द्वारा पसंद की गई साइकिल उनके विद्यालय में उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यालय द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि टेबल में वर्णित राशि के अतिरिक्त राशि विद्यार्थी के माता-पिता व अभिभावकों द्वारा वहन की जाएगी।