फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   District Bar Association serious about the security of the court premises

कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर जिला बार एसोसिएशन गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association serious about the security of the court premises
पंजाब के लुधियाना कोर्ट में हुए बम धमाके के बाद अंबाला जिला बार एसोसिएशन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की गई। बैठक में बार एसोसिएशन के प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि अंबाला कोर्ट परिसर में प्रवेश करने के लिए तीन रास्ते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से उन तीनों रास्तों पर मेटल डिटेक्टर से प्रवेश के बाद पुलिस के जवान पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में सबसे पहले सुरक्षा दायरे को मजबूती देने के लिए ठोस निर्णय लिए जाएंगे। प्रधान ने सभी सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से गंभीर है। इसी मामले में जल्द ही गृहमंत्री अनिल विज से मिलकर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

अंबाला कोर्ट परिसर में भी हो चुकी हैं कई वारदातें
अंबाला कोर्ट परिसर में भी कई वारदातें हो चुकी हैं। गैंगस्टर राकेश बॉबी की 2010 में सीजेएम कोर्ट परिसर के बाहर गोलियों से भून दिया था। आरोपी वकील की ड्रेस पहनकर वकीलों के बीच में शामिल हो गए थे। इसी प्रकार 2013 में अंबाला के कोर्ट परिसर में सूरज प्रताप हत्याकांड में दोषी करार जगप्रीत सिंह फरार हो गया था। उस समय अदालत ने आरोपी को दोषी करार दे दिया था। 2016 में अंडर ट्रायल चल रहे बंदियों के दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बीच बचाव कर रहे पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आई थी। इसके अलावा भी अन्य कई वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसमें करीब छह मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी व पुलिस सुरक्षा बल तैनात किया गया है। कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर सुरक्षा और ज्यादा बढ़ाई गई है। कोर्ट परिसर में आने जाने वालों की पुलिस जवान गहनता से जांच करके ही कोर्ट में अंदर जाने दे रहे हैं। बिना पूछताछ किसी को भी कोर्ट परिसर में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
- गुरदयाल सिंह, सिक्योरिटी सहायक इंचार्ज कोर्ट परिसर अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed