फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Disruption of water supply in Civil Hospital

सिविल अस्पताल में पानी की सप्लाई ठप

Sat, 10 May 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला अंबाला Updated Sat, 10 May 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
Disruption of water supply in Civil Hospital
अंबाला कैंट। ट्यूबवेल ठप होने से सिविल अस्पताल में पानी की सप्लाई बंद हो गई है  जिस कारण अस्पताल में पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। अस्पताल के सभी वार्डों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद पड़ी है।
विज्ञापन


पीने के पानी के लिए जहां मारामारी शुरू हो चुकी हैं, वहीं अस्पताल परिसर में ही डाक्टरों व स्टाफ क्वार्टरों में भी पानी नहीं मिल रहा है। शनिवार को  सिविल अस्पताल में मरीज, तीमारदार, डाक्टर और स्टाफ के लोग बहुत ज्यादा परेशान रहे। हालांकि जन स्वास्थ्य महकमे ने यहां तीन टैंकर भिजवा दिए हैं, मगर उन टैंकरों से काम नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में पानी की भारी कमी को देखते हुए महिला वार्ड, इमरजेंसी वार्ड स्थित मरीजों के लिए के लिए पानी बाहर से लाना पड़ रहा है। उधर, पानी की कमी को देखते हुए अस्पताल में डाक्टरों ने आपरेशनों को फिलहाल टाल दिया है जिससे मरीजों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज मधू, शशि बाला, सुनीता, अनीता, यादराम, भोला प्रसाद, बिट्टू, देसराज, बलजिंदर, मलकीत कौर, शारदा देवी का कहना है कि सिविल अस्पताल में रोजाना भारी संख्या में मरीज इलाज करवाने आते हैं। यहां पर केवल एक ही ट्यूबवेल लगा है।

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि वे अस्पताल में तो पानी की उचित व्यवस्था करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed