फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute over parking the car, taunting

Ambala News: कार साइड करने को लेकर विवाद, ताना कट्टा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dispute over parking the car, taunting
अंबाला सिटी। प्रेम मंदिर के पास कार साइड में करने को लेकर दूसरी कार सवार पांच युवकों ने चालक अभिषेक राठौर की जमकर पिटाई कर दी। गंडासी से वार करने के बाद एक आरोपी ने तैश में आकर कट्टा ही माथे पर तान दिया। शोर मचने पर हमलावर फरार हुए। उपचार के लिए उसे सिटी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने सिटी के प्रीत नगर निवासी अभिषेक राठौर की शिकायत पर दर्जियां वाली गली निवासी अनुभव अग्रवाल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि वह अपने दोस्त लविश पाल को अपनी गाड़ी में घर छोड़ने के लिए प्रेम मंदिर के पास आया था। जैसे ही वह गाड़ी को मोड़ने लगा तो जगाधरी गेट की तरफ से कार सवार पांच लड़के आए। आते ही कार हटाने की बात बोलकर झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मारपीट करने लगे। इतने में एक हमलावर ने कार में से गंडासी निकालकर सिर पर मारी। एक वार बाजू तो दूसरा वार सिर पर लगा। एक आरोपी ने कट्टा निकालकर माथे पर लगा दिया। दूसरे युवक रॉड और डंडे ले आए। गोली मारने की बात बोलकर धमका रहे थे कि दोस्त के आते ही सभी मौके से फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed