फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Discussion program on examination in 91 CBSE schools today

Ambala News: सीबीएसई के 91 स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Discussion program on examination in 91 CBSE schools today
अंबाला सिटी। फरवरी माह में सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी अपनी तैयारी तो कर ही रहे हैं। साथ ही स्कूल स्तर पर भी विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार 29 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी विद्यार्थियों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे। साथ ही परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अच्छे अंक कैसे लिए जाएं और कैसे अपनी परीक्षा की तैयारी करें और दिनचर्या बनाएं।
विज्ञापन

इस पर प्रधानमंत्री टिप्स देंगे। वहीं, सीबीएसई स्कूलों में कार्यक्रम के लिए तैयारी की जा रही है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। बता दें कि जिले में सीबीएसई बोर्ड के 91 स्कूल हैं। इन स्कूलों में 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थी 10वीं और 12वीं कक्षा में शिक्षा हासिल ले रहे हैं। अब यह विद्यार्थी फरवरी माह में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में कराया जा रहा योग

शहर के पुलिस डीएवी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का डर दूर करने के लिए और उन्हें पढ़कर अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण होने के लिए अलग-अलग गतिविधि कराई जा रही है। स्कूल में विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए गीत भी तैयार किए गए हैं। विद्यार्थियों को योग भी कराया जा रहा है। साथ ही पेटिंग, पोस्टर मेकिंग के माध्यम से भी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बताया कि फरवरी माह में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा शुरू होनी है। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने परीक्षा पर गीत तैयार कर उसकी प्रस्तुति भी दी है। गीत के माध्यम से परीक्षा की तैयारी पर जोर दिया गया है। साथ ही पोस्टर मेकिंग में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी सुनेंगे कार्यक्रम

इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूलों में किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावक भी पहुंचेंगे। साथ ही स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहेगा। यह कार्यक्रम लाइव होगा। इसमें देशभर में विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री सीधी बातचीत भी करेंगे। स्कूलों में कार्यक्रम के संचालन के लिए तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed