फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   discussion on drug ban

नशे पर रोक लगाने पर हुई चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
discussion on drug ban
अंबाला। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने अंबाला में यातायात को सुचारु रूप से चलाने व नशे की रोकथाम के लिए वीरवार को अपने कार्यालय में जिला समन्वय समिति के सदस्यों की गोष्ठी बुलाई। इस गोष्ठी में जिले भर से सरपंच, सेवा समिति, चिकित्सा विभाग, सड़क सुरक्षा समिति, नशा-निषेध केंद्र व अन्य गणमान्य लगभग 23 अधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों व समिति के सदस्यों से विचार विमर्श करते हुए अपील की है कि यातायात को सुचारु रूप से चलाने और नशे पर अंकुश लगाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर विचार विमर्श साझा करते हुए कहा कि जिस भी क्षेत्र में यातायात अवरुद्ध होने से सड़क दुर्घटनाओं का भय बना रहता हो ऐसे स्थानों बारे पुलिस को अवगत कराएं, जिससे यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए उचित प्रबंध किए जा सके और मानव के अमूल्य जीवन को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि जिस क्षेत्र में नशे की खरीद फरोख्त होती है,ऐसे क्षेत्रों व नशा तस्करों बारे में पुलिस को तत्काल सूचित करें, जिससे कि ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा सके और जिला में नशे को जड़ से समाप्त किया जा सके। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आपसी विचार विमर्श साझा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए,जिससे एक दूसरे तक जानकारी समय अनुसार पहुंचाई जा सके।एसपी ने कहा कि कोई भी नागरिक इस सम्बन्ध में जानकारी देने के लिए उनके सरकारी नंबर पर संपर्क कर सकता है। हम सभी के साझा प्रयास से ही इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed