{"_id":"67105772d8bc79709400dcc4","slug":"dirty-water-is-coming-in-the-houses-of-ranibagh-and-nanheda-ambala-news-c-36-1-sknl1003-131237-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रानीबाग और नन्हेड़ा के घरों में आ रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रानीबाग और नन्हेड़ा के घरों में आ रहा गंदा पानी
विज्ञापन
नन्हेडा स्थित विदया नगर में आ रहा गंदा पानी।
अंबाला। रानीबाग में पानी का कनेक्शन गलकर नाले में गिरने से विकासपुर, कृष्णा नगर, रानीबाग, राजापार्क और इंद्रापार्क की काॅलोनी में पिछले 15 दिनों से आ रहे नाले के पानी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसे लेकर जनस्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को रानीबाग स्थित गुप्ता चौक पर खोदाई कर एक घर की लाइन काट दी गई। इसके बाद से सभी कालोनियों में साफ पानी आ गया, लेकिन एक घर में नाले का पानी लगातार आता रहा। बुधवार को महिला द्वारा परेशान होकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन किया।
दोपहर तक महिला के पानी की कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। इसी तरह से नन्हेडा स्थित ट्यूबवेल में आई मिट्टी के कारण विद्या नगर में भी बुधवार की सुबह गंदा पानी आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
फोटो: 15
पड़ोस से ला रहे पानी
रानीबाग निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि तीन चार दिन से घर में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। पडोस की काॅलोनी से पानी लाकर सुबह नाश्ता बनाया था और इसी पानी से गुजारा कर रहे हैं। आज सुबह बच्चे बिना नहाए ही स्कूल गए हैं।
फोटो : 16
घर में आ रहा नाले का पानी
रानीबाग ई ब्लाक निवासी हीना ने बताया कि तीन चार दिन पहले जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके घर के आगे खोदाई की गई थी। खोदाई के बाद से घर में नाले की तरह गंदा पानी आ रहा है और पानी में झाग निकल रहे हैं। सुबह से अधिकारियों को फोन कर रहे हैं लेकिन दोपहर तक कोई भी कर्मचारी नहीं आया।
फोटो: 17
15 दिन से आ रहा था गंदा पानी
नरेश चोपड़ा ने बताया कि करीब 15 दिन से कालोनी में गंदा पानी आ रहा था। लेकिन मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारी और लाइन को ठीक करके गए हैं आज पानी ठीक आया है।
फोटो: 18
10 दिन से आ रहा था गंदा पानी
रानीबाग निवासी एमके शर्मा का कहना है कि कल चौक पर कर्मचारियों द्वारा खुदाई कर पाइप लाइन को जोड़ बदला तब जाकर साफ पानी आया है। वरना दस दिन से गंदा पानी घर में आ रहा था ।
वर्जन
रानीबाग में पानी का एक कनेक्शन पुराना होने और गलने के कारण कालोनियों में गंदा पानी आ रहा था। इस कनेक्शन को बदल दिया गया। जिससे सभी कालोनियों में साफ पानी की सप्लाई शुरू हो गई है।
जगदीप सिंह विक, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।