फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirt and foul smell, name laxmi nagar

गंदगी और दुर्गंध, नाम लक्ष्मी नगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dirt and foul smell, name laxmi nagar
अंबाला सिटी। वार्ड नंबर-15 के अंतर्गत आने वाले न्यू लक्ष्मी नगर कॉलोनी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इलाके में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सीवरेज जगह-जगह ब्लॉक स्थिति में हैं। कई गलियों में सीवरेज का गंदा पानी जमा है। वहीं, क्षेत्र के साथ लगते नाले की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण उसमें गंदगी का आलम बना हुआ है। इस कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, क्षेत्र की ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। क्षेत्र में नाममात्र सफाई कर्मचारी आते हैं जो सफाई के नाम पर खानापूर्ति करके चले जाते हैं। वर्तमान स्थिति में क्षेत्र की गलियों में कूड़ा कचरा इधर-उधर बिखरा रहता है। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया जाए। स्थानीय लोगों को नगर निगम से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

मेन नाला जाम
क्षेत्र से एक मेन नाला गुजर रहा है। नाले की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण उससे दुर्गंध फैल रही है। इससे स्थानीय लोग बेहद परेशान है। मेन नाले की सफाई होना बहुत जरूरी है। -अमनदीप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही अंधेरा
स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस कारण शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। शिकायत करने के बावजूद लाइटें ठीक नहीं की जा रही हैं। निगम प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। -मनजीत सिंह
गलियों में बिखरा कूड़ा
इलाके में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सफाई कर्मचारी न आने के कारण गलियों में कूड़ा इधर-उधर बिखरा रहता है। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -बलजीत कौर
गंदगी का माहौल
वर्षों पहले क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था की गई थी। ज्यादातर सीवरेज ब्लॉक रहे हैं। इस वजह से सीवरेज के मेनहोल से गंदा पानी गलियों में बह रहा है। गलियों में गंदगी का माहौल बना हुआ है। -करनैल कौर
नाममात्र सफाई कर्मचारी
ज्यादातर नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। निगम प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं की गई। स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -जीवेश सिंह

न्यू लक्ष्मी नगर निवासियों की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की शिकायत संज्ञान में नहीं आई है। सफाई से संबंधित यदि किसी प्रकार की परेशानी क्षेत्रवासियों को हो रही है तो जांच करवाई जाएगी। समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
-सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed