फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Did not take cognizance of bowed tree for one and a half year, fell on e-rickshaw, driver injured

डेढ़ साल से झुके पेड़ का नहीं लिया संज्ञान, ई-रिक्शा पर गिरा, चालक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Did not take cognizance of bowed tree for one and a half year, fell on e-rickshaw, driver injured
अंबाला सिटी। पॉलिटेक्निक चौक के पास डेढ़ साल से झुका हुआ सफेदे का पेड़ रविवार को ई-रिक्शा पर गिर गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। स्थानीय लोग हीरा नगर निवासी चालक पंकज कुमार को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। पंकज के सिर व मुंह समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ई-रिक्शा में सवारियां नहीं थी और न ही कोई दूसरा वाहन था। वहीं, पेड़ गिरने के बाद रास्ता बाधित हो गया। पेड़ को हटाने के बाद ई-रिक्शा को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

चालक पंकज ने बताया कि वह पुलिस चौकी नंबर तीन की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह शंकर छोले वाले के पास पहुंचा तो दुकान संचालक पवन ने पीछे से आवाज दी। उसने आवाज सुनकर ई-रिक्शा रोक ली। इस दौरान ई-रिक्शा के अगले हिस्से पर भारी-भरकम पेड़ गिर गया। चालक ने बताया कि हादसे में उसकी ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। उसने यह रिक्शा पिछले साल ही किस्तों पर ली थी, अभी आखिरी किस्त देनी बाकी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग बोले- कई बार कर चुुके थे शिकायत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रोष जताया। उनका कहना था कि सफेदे का यह पेड़ पिछले डेढ़ साल से झुका हुआ था। इस संदर्भ में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन उनका तर्क था कि यह पेड़ नगर निगम के अंतर्गत आता है। दुकानदारों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed