फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   diaria, eight patient reack hospital, ambala

आठ मरीज पहुंचे अस्पताल, जनस्वास्थ्य विभाग ने लीकेज ढूंढी

Fri, 08 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Fri, 08 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
diaria, eight patient reack hospital, ambala
डेमाो पिक - फोटो : demo pic
 गांव नहोनी में फैले डायरिया के कारण वीरवार को भी करीब आठ मरीज अस्पताल पहुंचे। इन सभी का चेकअप किया गया और इनको दवाइयां दी गई। इस दौरान डिप्टी सीएमओ ने भी मौके का दौरा किया और स्थिति की जानकारी ली। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव नहोनी में पिछले कुछ दिनों से लगातार डायरिया के मरीज सामने आते रहे, जबकि बुधवार को मरीजों की संख्या बढ़ती तो प्रशासन भी हरकत में आया। बुधवार को ही नायब तहसीलदार ने मौके का मुआयना कर मरीजों के उपचार के लिए दिशा निर्देश दिए। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने वाटर सैंपल भी लिए, जिनमें से कईं सैंपल फेल पाए गए।
विज्ञापन


दूसरी ओर वीरवार को भी गांव में करीब आठ मरीजों को डायरिया की शिकायत आई। इन सभी का चेकअप पीएचसी में किया गया और मरीजों को दवाइयां दी गईं। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी कईं स्थानों पर पाइप लाइन की लीकेज को चेक किया। जहां पर भी लीकेज मिली उसे दुरुस्त किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. बिमला आनंद, एसएमओ मुलाना डॉ. कुलदीप, पीएचसी इंचार्ज डॉ. लक्ष्य ने बताया कि अब डायरिया कंट्रोल में हैं और जिनको शिकायत थी, वे स्वस्थ हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि पानी उबालकर पीएं और उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर तुरंत चेकअप कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed