फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Diabetic retinopathy clinic will open in civil hospital

Ambala News: नागरिक अस्पताल में खुलेगी डायबिटिक रेटिनोपैथी क्लिनिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Diabetic retinopathy clinic will open in civil hospital
अंबाला। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जल्द ही डायबिटिक रेटिनोपैथी क्लिनिक की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ शुगर के मरीजों की आखों का लेजर से ऑपरेशन व इंजेक्शन आदि के जरिए उपचार करेंग। इस सुविधा के यहां उपलब्ध होने के बाद मरीजों को चंडीगढ़ पीजीआई और प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होंगे। नागरिक अस्पताल की एक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेनू बेरी डाक्टर धेवित शाह की देखरेख में इंदौर में हुए इंटीरियर वेक्टरटॉमी व मेडिकल रेटिना का प्रशिक्षण लेकर लौटी है। इस प्रशिक्षण का समय करीब एक माह रखा गया था।
विज्ञापन

डॉ. रेनू ने डायबिटिक रेटिनोपैथी क्लिनिक बनाने के संबंध में जानकारी डीएचएस डॉ. कुलदीप सिंह व सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल को दे दी है।इसके अलावा उपकरणों की मांग भी भिजवा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को लंबे समय से शुगर होती है या जिन मरीजों की शुगर कंट्रोल में नही होती उससे मरीजों की आंखों पर असर ज्यादा पड़ता है और उनकी आंखों की रोशनी कम होती चली जाती है। इसीलिए मरीजों को कम से कम साल में एक बार अपनी आंखों का चेकअप जरूर करवाना चाहिए। ऐसे मरीजों को अगर आखों से जुड़ी कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाएं।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed