{"_id":"6a2b27c74d8d330460088e4c","slug":"devotees-took-out-a-nishan-yatra-ambala-news-c-18-knl1018-925705-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्रद्धालुओं ने निकाली निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्रद्धालुओं ने निकाली निशान यात्रा
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने निकाली निशान यात्रा
- फोटो : श्रद्धालुओं ने निकाली निशान यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर खेड़ा से खाटू श्याम मंदिर तक उमड़े भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। एकादशी के अवसर पर श्री श्याम सेवादार मंडल की ओर से शहर में निशान यात्रा का आयोजन किया गया। नगर खेड़ा से शुरू हुई यात्रा में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने हाथों में निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ हिस्सा लिया। शाम करीब चार बजे शुरू हुई निशान यात्रा नगर खेड़ा से चलकर मुख्य बाजार, नगर पालिका रोड, करनाली गेट सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए नत्था सिंह नगर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची।
मंडल के सेवादार ईश्वर जांगड़ा और सुनील दुआ ने बताया कि एकादशी के उपलक्ष्य में हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। निशान यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में भव्य बाबा श्याम कीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी सभा के प्रधान एवं मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष राजीव नारंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।