फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development work worth Rs 43 lakh will be done at the ward level.Development work worth Rs 43 lakh will be done at the ward level.

Ambala News: वार्ड स्तर पर होंगे 43 लाख के विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 43 lakh will be done at the ward level.Development work worth Rs 43 lakh will be done at the ward level.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के तहत आने वाले विभिन्न वार्डों और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए विकास कार्यों का खाका तैयार कर लिया गया है।
छावनी के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों के निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने, बिजली आपूर्ति सुधारने और स्वच्छता सुविधाओं के विस्तार पर लगभग 43 लाख रुपये की लागत से कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन और बुनियादी सुविधाओं में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विकास कार्याें के तहत वार्ड नंबर 11 के रामपुर गांव में राजेश के मकान से प्रिंस सैनी के मकान तक इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का काम होगा और इस पर 7,17,477 रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार नए वार्ड नंबर 31 के क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मरम्मत एवं रखरखाव के कार्यों पर 8,13,458 रुपये, वार्ड नंबर 13 में गॉड क्लीनिक व दशमेश क्रिएटर के सामने से मुख्य सड़क तक गली का निर्माण पर 6,20,901 रुपये, सरसेहड़ी गांव में गुलशन कुमार के मकान से गूगा माड़ी तक इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने का कार्य पर 5,51,068 रुपये, राजीव मेडिकोज से जैन मंदिर की मुख्य सड़क के नवनिर्माण पर 5,57,932 रुपये, वाल्मीकि बस्ती में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक शौचालय के निर्माण पर 5,33,471 रुपये, खुमरान मोहल्ला में संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य पर 4,22,092 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed