Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dental surgeons on strike for their demands

Ambala News: मांगों के लिए हड़ताल पर रहे डेंटल सर्जन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Dental surgeons on strike for their demands
हड़ताल के दौरान खाली पड़ा डेंटल वार्ड। संवाद
अंबाला सिटी। मांगों के लिए बीते दो दिनों से डेंटल सर्जन प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भी डेंटल सर्जन मांगों के लिए दो घंटे हड़ताल पर रहे। आपातकालीन के मरीजों को डेंटिस्ट जांच रहे थे। जिला अंबाला में रोजाना 60 मरीज अपना उपचार कराने के लिए आते हैं। स्टाफ की कमी के कारण लोगों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

डेंटल सर्जन का कहना था कि सरकार की ओर से उन्हें एमओ का दर्जा नहीं मिलता। जबकि वे काम उसी स्तर का करते हैं।
इन मांगों के लिए किया प्रदर्शन
डेंटल सर्जन की मांग है कि उन्हें भर्ती होने के बाद ए वर्ग में शामिल किया जाए, उन्हें 15 वर्ष के सेवाकाल पर एसीपी के सभी लाभ मिलें, उपनिदेशक दंतक के दो पद बनाए जाएं, विशेष कैडर में शामिल किया जाए, प्रशासनिक पदों पर भी डेंटल सर्जन को नियुक्त किया जाए, चिकित्सा अधिकारियों की तरह अन्य भत्ते भी दिए जाएं और रिक्त डेंटल सर्जन के पदों को जल्द ही भरा जाए।
विज्ञापन

एक ही डेंटल सर्जन पर कार्यभार
डेंटल सर्जन डॉ. गीतांजलि ने बताया कि सिटी नागरिक अस्पताल में तैनात सर्जन को डेपुटेशन पर भेजा है। इससे अस्पताल में स्टाफ की कमी है। उन्होंने बताया कि डॉ. वरुण, डॉ. दिव्या और डॉ. सुरेश सैनी को आयुष्मान भारत के कार्य के लिए पंचकूला भेजा है। अब सिटी नागरिक अस्पताल में एक ही डेंटल सर्जन है। हालांकि विभाग की ओर से डॉ. ईश्वर को छावनी से 14 दिनों के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed