{"_id":"61e3219822d99457cc23cc39","slug":"denial-of-admission-by-private-school-operators-court-case-cited-ambala-news-knl96151066","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल संचालकों का दाखिले से इनकार, कोर्ट केस का दिया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल संचालकों का दाखिले से इनकार, कोर्ट केस का दिया हवाला
विज्ञापन
अंबाला शहर स्थित शिक्षा सदन।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूल संचालकों ने 134ए के तहत बच्चों को दाखिला देने से फिर इनकार कर दिया है। दरअसल शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाते हुए निजी स्कूल संचालकों से बच्चों को दाखिला न देने पर जवाब मांगा था। साथ ही कार्रवाई करने के लिए मौलिक शिक्षा निदेशालय को भी पत्र लिखा था। निजी स्कूल संचालकों ने एक पत्र तैयार कर दोबारा शिक्षा विभाग को सौंपा है। इसमें उन्होंने कोर्ट में केस का हवाला देते हुए दाखिला न देने की बात कही है। अब शिक्षा विभाग को निदेशालय के आदेशों का इंतजार है। बता दें प्राइवेट स्कूल और विभाग के बीच चल रहे विवाद के कारण अभी 1146 विद्यार्थी दाखिले से वंचित हैं।
807 बच्चों को मिल चुका है दाखिला
शिक्षा विभाग के अनुसार कुल 1971 छात्रों ने 134ए के तहत दाखिले के लिए परीक्षा पास की थी। एक महीने से अधिक समय तक अभिभावकों द्वारा संघर्ष करने के बाद 825 बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला मिल पाया। वहीं 249 छात्रों का विभिन्न कारणों से दाखिला रद्द कर दिया गया। रद्द हुए आवेदनों समेत इस समय 1146 छात्र ऐसे हैं, जिन्हें दाखिला नहीं मिला है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि निदेशालय की ओर से दाखिले की तारीख को बढ़ा दिया जाएगा।
दबाव नहीं बना सकता विभाग
हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूलर्स कांफ्रेंस एचपीएससी के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सौरभ कपूर और प्रशांत मुंजाल ने कहा कि हमारे पास शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस आया था। इसको लेकर हमने उत्तर भेज दिया है। हमने साफ कहा है कि एसोसिएशन की ओर से कोर्ट में केस चल रहा है। इसके तहत कोर्ट ने भी एसोसिएशन के अंदर आने वाले इन स्कूलों पर कोई भी सख्ती न बरतने के आदेश दिए हैं। इसलिए विभाग भी हम पर दबाव नहीं बना सकता। आगे क्या करना है, इसके लिए एसोसिएशन बातचीत करेगी। जो निर्णय होगा उस पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
जिन स्कूलों ने दाखिला नहीं दिया, उन सभी स्कूलों की लिस्ट तैयार करके भेज दी थी। निदेशालय की ओर से जो भी आदेश आएंगे। उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-अनूप सिंह जाखड़, मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।