फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dengue confirmed in 25 new patients, 215 victims

25 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 215 हो चुके शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in 25 new patients, 215 victims
अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बुखार के मरीज - फोटो : Ambala
डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को जिले में 25 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 215 मरीज डेंगू के शिकार हो चुके हैं। दूसरी ओर वायरल बुखार के मरीज भी बढ़ते जा रहे हैं। सिविल सहित प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में आने वाले उन मरीजों को तुरंत डिस्चार्ज कर रहा है, जिनकी स्थिति थोड़ी ठीक है। ताकि अस्पतालों में मरीजों की संख्या थोड़ी कम रहे और गंभीर मरीजों को विशेष तौर पर उपचार दिया जा सके। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग जिन घरों से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, उनके एक से दो किलोमीटर के दायरे में तेल का छिड़काव व एंटी लारवा का स्प्रे करवा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग लोगों को भी सचेत रहने के लिए प्रचार प्रसार कर रहा है।
विज्ञापन

हमारी ओर से प्रयास है कि जल्द से जल्द डेंगू पर लगाम लगाई जा सके। जो भी मरीज आ रहे हैं, उन्हें उपचार दिया जा रहा है। अधिकतर मरीज घर पर ही ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
सावधानियां रख कर बचा जा सकता है डेंगू बुखार से : डॉ. सिद्धू
नारायणगढ़। डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखें। घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। गड्ढों को मिट्टी से भर दें। कूलरों और फूल दानों का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें। ऐसी ही कुछ सावधानियों बरत कर हम डेंगू बुखार से बच सकते हैं। यह जानकारी नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव सिद्धू ने दी।

उन्होंने कहा कि मच्छरों को भगाने व मारने के लिए मच्छर नाशक क्रीम, स्प्रे, मैट्स, कॉइल्स आदि का प्रयोग करें। रात के समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के अंदर सभी क्षेत्रों में सप्ताह में एक बार मच्छरनाशक दवाई का छिड़काव अवश्य करें। बुखार या डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed