फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demonstration of class IV personnel, traveled to Home Minister's residence, clashed with police

गृहमंत्री अनिल विज से मिलने पर अड़े यूनियन पदाधिकारी, पुलिस ने घेराबंदी कर बस स्टैंड पर ही रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of class IV personnel, traveled to Home Minister's residence, clashed with police
हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन ने रविवार को विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले अंबाला, पंचकूला, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, यमुनानगर से आए यूनियन कर्मचारी सुबह 10 बजे छावनी बस स्टैंड गेट पर एकत्रित हुए। यहां विरोध प्रदर्शन के बाद कर्मी गृहमंत्री अनिल विज के आवास की ओर चल पड़े। तभी रास्ते में पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की नोकझोंक भी हुई। करीब आधे घंटे के बाद डीएसपी ने कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल को सात मार्च को गृहमंत्री अनिल विज के निवास पर वार्ता कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद यूनियन पदाधिकारी शांत हुआ।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में लगे सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनाकर नियमित करने, सभी कच्चे कर्मचारियों पर श्रम कानून लागू किया जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति कैडर के अनुसार वरिष्ठता सूची बनाने, पुलिस सुरक्षा बल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 प्रतिशत पदोन्नति कोटा निर्धारित करने सहित अन्य मांगों को लेकर हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन लंबे समय से आंदोलनरत है। यूनियन प्रधान राम गोपाल का कहना था कि वह अपनी मांगों को लेकर कई बार गृहमंत्री अनिल विज सहित संबंधित विभाग के चक्कर काट चुके हैं। इसके बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यही कारण है कि उन्हें बार-बार प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा सात मार्च को गृहमंत्री अनिल विज से वार्ता का भरोसा मिला है। इसके बावजूद अगर समस्या समाधान के लिए सकारात्मक पहल नहीं होती तो कर्मी आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed