फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demonstration in Narayangarh against the plan

योजना के खिलाफ नारायणगढ़ में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in Narayangarh against the plan
नारायणगढ़। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू (टिकैत ग्रुप) नारायणगढ़ के किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम नारायणगढ़ को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर योजना को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि ऐसा न किया गया तो मोर्चा युवाओं के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेगा। किसान भाकियू के पदाधिकारियों व किसान जिला प्रधान नरमैल सिंह बख्तुआ की अध्यक्षता में रुद्राक्ष पार्क में इकट्ठा हुए। वहां उनके साथ शिक्षित युवा भी थे। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों ने ज्ञापन में कहा कि अग्निपथ योजना का संयुक्त किसान मोर्चा पूर्ण रूप से बहिष्कार करता है। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के आकांक्षी युवाओं और देश के किसान परिवारों के लिए यह योजना धोखा है। जिन युवाओं की भर्ती प्रक्रिया 2020-2021 में शुरू हो चुकी थी उसको बीच में रोकना युवाओं के साथ खिलवाड़ है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष बलदेव सिंह, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष चमन गुज्जर, गुरजंट बणौंदी, ऋषिपाल, नरमैल सिंह तंदवाल, गन्ना संघर्ष समिति के बोबी राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed