फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Democracy is no longer left in Congress: Vipul Goyal

कांग्रेस में नहीं बचा लोकतंत्र : विपुल गोयल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Democracy is no longer left in Congress: Vipul Goyal
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का किंगफिशर रिजॉर्ट पहुंचने पर स्वागत करते भाजपा पदा​धिकारी।
अंबाला सिटी। नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बने विपुल गोयल शनिवार को शहर के किंगफिशर में पहुंचे। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार और नायब सिंह को हरियाणा का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया है। इसके लिए वे जनता का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी ने मुख्यमंत्री बनते ही 25 हजार युवाओं को नौकरी देकर उन्हें दीपावली पर्व से पहले तोहफा देने का काम करते हुए अपने वादे को भी पूरा किया है। मंत्रालय मिलने में देरी के प्रश्न पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कोई देरी नहीं है, यह एक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि हम सबका ध्येय है कि प्रदेश को उन्नति के शिखर की और ले जाने के लिए मिलकर कार्य करना है।
विज्ञापन

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है। चुनावों में सभी ने देखा होगा कि किस प्रकार का पार्टी में माहौल था। इस मौके पर जेसीबी के माध्यम से उनकी गाड़ी पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया गया। वहीं, राज्य मंत्री राजेश नागर भी रिजॉर्ट में पहुंचे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार केंद्र और प्रदेश में तीसरी बार बनी है। पूर्ण बहुमत के साथ लोगों ने अपना प्यार व स्नेह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जायेंगे। जो विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें गति देते हुए तीव्रता से करवाने का काम किया जायेगा। विकास कार्यों से संबंधित अस्टीमेट बनवाकर बजट उपलब्ध करवाते हुए विकास कार्यों को और तेजी से कराया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मनीष आनंद, रमेश मल, संदीप सचदेवा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed