फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand to register a case of sedition against MP from Sangrur

संगरूर से सांसद के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to register a case of sedition against MP from Sangrur
अंबाला। पंजाब के संगरूर से सांसद सिमरनजीत मान के खिलाफ शिवसेना ने बुधवार को प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए शहीद भगत सिंह पर बयान देने वाले सांसद सिमरनजीत मान के खिलाफ देशद्रोह का पर्चा दर्ज करने की मांग उठाई। साथ ही छावनी एसडीएम डॉ. बलप्रीत सिंह के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। शिवसेना पंजाब के उपप्रधान राजीव बब्बर ने कहा कि सांसद सिमरनजीत सिंह मान शहीद भगत सिंह पर गलत टिप्पणी करके देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सलाहकार पंजाब लवन शर्मा ने कहा कि शिवसेना राज्यपाल से मांग करती है कि सिमरनजीत की सदस्यता रद्द करते हुए कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पंजाब के उपप्रधान संदीप कुमार सोनू, प्रचारक संजू बाबा, उपप्रधान संजीव राजपुरा, यूथ सेक्रेटरी करण ताज, राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज परविंद अरोड़ा, अंबाला से प्रदेश सचिव सन्नी सोनकर, उप प्रमुख संजय राठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed