फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Decision to put the Mid Day Meal Fund in the account back

मिड डे मील फंड को सीधे दुकानदारों के खाते में डालने का फैसला विभाग ने वापिस लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Decision to put the Mid Day Meal Fund in the account back
सरकारी स्कूलों में मिड डे मील फंड को सीधे दुकानदारों के खाते में डालने का फैसला विभाग ने वापस ले लिया है। जिसका प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्वागत किया है। अब मिड डे मिल का पैसा सीधे दुकानदारों के खाते में न जाकर स्कूल के ही फंड के खाते में ही आएंगे।
विज्ञापन

दरअसल विभाग की ओर से विद्यालयों से एक प्रोफार्मा मांगा गया था। जिसमें जिस दुकान से सामान या दूध खरीदा जाएगा। उसका चालू खाता व फर्म का नाम विभाग ने मांगा था। शिक्षक संघ ने इसका विरोध जताते हुए कहा था कि गांवों में स्थानीय दुकानों से या स्थानीय दूध वाले से दूध लिया जाता है। जिनके चालू खाते उपलब्ध कराना बहुत मुश्किल है। जबकि पहले मिड डे मील के लिए एक खाता खुला था। जिसमें मिड डे मिल का फंड उपलब्ध होता था। इसे विभाग द्वारा बंद करवा दिया गया है, जबकि यह फंड उसी खाते में आना चाहिए, जिससे किसी को भी परेशानी नहीं होगी। खंड प्रधान तरविंद्र शर्मा ने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से विभाग के इस नए फैसले को एक सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जो यह आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार अब स्कूल के ही किसी भी फंड खाते का ब्यौरा देना होगा। जिसमें मिड डे मिल की फंड राशि आएगी। इससे स्कूल शिक्षकों को भी राहत मिलेगी और बच्चों को मिड डे मिल सुचारू रूप से मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed