{"_id":"61e866113b8dc251f0577caa","slug":"death-of-one-more-infected-593-new-cases-found-ambala-news-knl96536893","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और संक्रमित की मौत, 593 नए मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और संक्रमित की मौत, 593 नए मामले मिले
विज्ञापन
अंबाला सिटी में सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। लगातार पांच दिन से कोरोना के कारण मौत का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी शहजादपुर निवासी 41 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। उन्हें दिल की बीमारी थी। महिला को उपचार के लिए बाईपेप स्पोर्ट पर रखा गया था, मगर बुधवार को स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।
दूसरी ओर, कोरोना के नए मामलों ने एक बार फिर डरा दिया है। बुधवार को जिले में एक दिन में कोरोना के 593 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 36 हजार 236 हो गई। राहत की बात यह है कि बुधवार को 373 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 31 हजार 653 हो गई है।
दूसरी ओर, पिछले कई दिनों से ओमिक्रॉन का भी कोई नया मामला सामने नहीं आया है, यह भी राहत की बात है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को हुई मौत के बाद जिले में कुल 521 लोग कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं। इस समय 4 हजार 62 सक्रिय मामले हैं। इन सभी को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यहां मिले नए संक्रमित
शहर से 238, छावनी से 108, चौड़मस्तपुर से 81, नारायणगढ़ से 24, शहजादपुर से 77, बराड़ा से 26 और मुलाना से 39 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें 83 सरकारी कर्मचारी, 27 बच्चे 12 साल से कम उम्र के व 22 बच्चे 12 से 18 वर्ष के बीच के हैं। लगातार बच्चों में मिल रहे संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग तेजी के साथ बच्चों के सैंपल ले रहा है।
2462 लोगों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 2 हजार 462 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें 2 हजार 298 आरटी-पीसीआर तो 164 एंटिजन किट से शामिल हैं। विभाग की ओर से अभी तक कुल 7 लाख 84 हजार 457 लिए जा चुके हैं। इनमें 7 लाख 112 सैंपल आरटी-पीसीआर तो 84 हजार 345 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं।
3927 लोगों को लगा टीका
विभाग की ओर से 3 हजार 927 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। 346 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई है। विभाग अभी तक 19 लाख 19 हजार 318 लोगों का टीकाकरण कर चुका है। इनमें 10 लाख 4 हजार 442 को पहली डोज तो 9 लाख 9 हजार 892 को दूसरी डोज शामिल हैं। विभाग की ओर से अभी तक 4 हजार 984 प्रीकॉशन डोज लगाई गई है।
अस्पताल की स्थिति
अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस समय अस्पतालों में 80 मरीज दाखिल हैं। इनमें 36 मरीज निजी तो 44 मरीज सरकारी अस्पताल में दाखिल हैं। छह मरीज आईसीयू में हैं तो 11 मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं। डॉक्टरों की ओर से इन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
कोरोना का फैलाव तेजी के साथ हो रहा है। सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। जैसे धीरे-धीरे नए संक्रमितों की संख्या कम हो रही थी, लग रहा था कि कोरोना कम हो जाएगा, मगर एक बार फिर एक साथ बहुत अधिक मरीज सामने आए हैं। लोगों को इस समय अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।
-डा. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।