{"_id":"5dbde3c68ebc3e93a629c5ab","slug":"death-ambala-news-knl103912168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर करने निकला व्यक्ति गंदे दलदल भरे पानी में गिरा, दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर करने निकला व्यक्ति गंदे दलदल भरे पानी में गिरा, दम घुटने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना खाने के बाद सैर पर निकले शहर मोतीनगर वासी 53 वर्षीय फकीर चंद की दलदल में गिरने से मौत हो गई। दलदल में गिरने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बाहर तो निकाल लिया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने नगर निगम पर पानी निकासी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शनिवार को परिजनों ने डीसी, विधायक तथा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शिकायत भेजकर उचित कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है। मृतक के बेटे सैंकी ने बताया कि काफी समय से कालोनी में पानी जमा है। नगर निगम को कई बार शिकायत देकर पानी निकलवाने की मांग की थी लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अगर समय पर कार्रवाई की गई होती तो उन्हें अपने पिता को नहीं खोना पड़ता।
यह है पूरा माला
शहर में हलवाई का काम करने वाले फकीरचंद रात करीब नौ बजे रोजमर्रा की तरह खाना खाकर सैर के निकले थे। वापस लौटते समय बाथरूम करने के लिए साइड में रुके। उसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर मुंह के बल दलदल में गिर गए। कीचड़ होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके इस कारण उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार पानी में गिरने के बाद आवाज सुनकर पड़ोसी दीपक और अन्य लोगों ने मिलकर उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शिकायत में लिखा
डीसी को दी शिकायत में बताया गया कि कालोनी में काफी समय से चार एकड़ बरसाती पानी जमा है। इसमें मच्छर पनपने लगे हैं। गंदा पानी दलदल का रूप धारण कर चुका है। निगम की लापरवाही मौत की वजह बनी।