फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deadly attack on JJP leader after complaint of mining, case registered

खनन की शिकायत के बाद जजपा नेता पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on JJP leader after complaint of mining, case registered
शिकायतकर्ता अमरीक सिंह जानकारी देता हुआ। - फोटो : Ambala
अवैध खनन की शिकायत करने के बाद सत्तारूढ़ दल जननायक जनता पार्टी के जिला सचिव एवं पूर्व सरपंच अमरीक सिंह पर जानलेवा हमला किया गया है। इस आशय की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खंड नारायणगढ़ के गांव मियांपुर के पूर्व सरपंच एवं जजपा जिला सचिव अमरीक सिंह-64 ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने खेत से आ रहे थे। जब वह नदी के पुल के समीप पहुंचे तो आरोपी शंटी और दीपू के अलावा 6-7 अन्य युवक हाथों में लोहे की रॉड और डंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने खनन की शिकायत का हवाला देते हुए पहले गाली गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि चीख पुकार के बाद घटनास्थल पर लोगों के आने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। जख्मी हालत में उन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां सिर में उन्हें 10 टांके लगे हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में हुडा चौकी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता को नारायणगढ़ के अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहां से उसे अंबाला के सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर वीरवार को आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की शिकायत के बाद आरोपियों ने हमला किया है, जिसकी जांच की जा रही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ जाकर की थी डिप्टी सीएम को शिकायत
घायल अमरीक सिंह ने बताया कि मियापुर के निकट 16 साल पहले इनेलो सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने नदी पर पुल बनवाया था। इस पुल के दोनों ओर लगे पत्थर और मिट्टी की चोरी हो चुकी है, जिसकी वजह से यह पुल साइडों से धंसने लगा है। इसकी शिकायत छह माह पहले उन्होंने चंडीगढ़ में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से की थी। इसके बाद डिप्टी सीएम के आदेश पर ही तीन दिन पहले पुल मरम्मतीकरण का कार्य शुरू किया गया था। बुधवार को खेत और पुल पर काम देखकर लौट रहे थे, तभी गांव वासी दो लोगों के अलावा अन्य नकाबपोशों ने उन पर हमला कर दिया।

माइनिंग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
वीरवार को माइनिंग इंस्पेक्टर राजकुमार ने दो गार्डों के साथ मौके का निरीक्षण किया है। वहीं जजपा के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह कंबोज ने घायल अमरीक सिंह का कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed