फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dead body of retired GRP worker found in women's clothes

Ambala News: महिला कपड़ों में मिला सेवानिवृत्त जीआरपीकर्मी का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Dead body of retired GRP worker found in women's clothes
शंभू टोल प्लाजा के पास खेतों के बीच बने रास्ते पर मिले शव की जांच करती पुलिस
अंबाला। शंभू टोल प्लाजा के निकट खेतों के बीच रास्ते पर खून से सना जीआरपी से रिटायर्ड ईएसआई का शव मिला। हैरानी की बात है कि उन्होंने सूट, सलवार पहनी थी। ऐसे में पुलिस किन्नर होने की भी जांच कर रही है। मृतक की पहचान सिटी के कालका विहार का निवासी रविंद्र के रूप में हुई। वह मूलरूप से फरीदाबाद का था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शव के नजदीक एक टूटी एक्टिवा, शराब की सील बंद बोतल और कुछ कपड़े भी पड़े थे। घटनास्थल पर फसल भी उथल पुथल नजर आई। किन्नर समाज ने भी रविंद्र की जानकारी से इंकार किया है। बताया जाता है कि रविंद्र अंबाला सिटी जीआरपी में ही ईएसआई के पद पर जीआरपी पुलिस लाइन अंबाला में ही तैनात था और करीब आठ साल पहले रिटायर हुआ था। शव के पास मिली एक्टिवा के नंबर से रविंद्र की पहचान हुई। मृतक के सिर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला सिटी के शव गृह में रख दिया है।
विज्ञापन

हादसा या हत्या, उलझन में पुलिस

पुलिस अभी तय नहीं कर पाई कि यह हत्या है या फिर हादसा। दरअसल, मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और एक्टिवा भी टूटी थी। खेतों के बीच का रास्ता भी काफी चौड़ा था। ऐसे में हादसे की भी आशंका लग रही है। जैसे टक्कर के बाद एक्टिवा टूट गई हो और सिर पर चोट आई हो। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन


प्राथमिक दृष्टि में शव किन्नर का लग रहा है। फिलहाल इसकी भी जांच की जाएगी। परिजनों के आने के बाद ही सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल हत्या है या फिर हादसा, यह नहीं कहा जा सकता। दोनों की एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धर्मवीर, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी अंबाला सदर

शंभू टोल प्लाजा के पास खेतों के बीच बने रास्ते पर मिले शव की जांच करती पुलिस

शंभू टोल प्लाजा के पास खेतों के बीच बने रास्ते पर मिले शव की जांच करती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed