फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dead body found in the fields of Brahmin Majra solved mystery, wife's lover had murdered

Ambala News: ब्राह्मण माजरा के खेतों में मिले शव की सुलझी गुत्थी, पत्नी के प्रेमी ने की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in the fields of Brahmin Majra solved mystery, wife's lover had murdered
अंबाला। गांव ब्राह्मण माजरा के निकट खेतों में 11 अप्रैल को मिले प्रवासी मजदूर के शव के मामले की गुत्थी दो माह बाद सुलझ गई। गांव मंगलई निवासी लाल बच्चन की हत्या कर शव खेतों में फेंका गया था। हत्यारा कोई ओर नहीं बल्कि पत्नी का प्रेमी था। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन



महेश नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने पत्नी पर नजर रखी और उसकी कॉल डिटेल खंगलवाई तो कच्चा बाजार निवासी अजय यानी प्रेमी का नाम सामने आया। पुलिस ने थोड़ी सख्ती बरती तो राज खुलते चले गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से एक दिन का रिमांड मिला। इसके अलावा मृतक लाल बच्चन की पत्नी को भी काबू करने के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



महेश नगर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि करीब चार साल पहले मृतक लाल बच्चन की पत्नी मंगलई की फैक्टरी में काम करती थी, वहीं आरोपी के साथ उसकी मुलाकात हुई। दोनों में प्रेस प्रसंग शुरू हो गया। उस समय फैक्टरी में पता लगते ही दोनों को निकाल दिया था। तभी से आरोपी ई-रिक्शा चलाता था और वह घर पर ही रहती थी। फोन पर घंटों बातें चलती थी। दोनों के हमेशा साथ रहने के लिए लाल बच्चन की हत्या करने का मन बना दिया। करीब 15 दिन पहले दोनों ने मिलकर पता लगाया कि आखिर किस रास्ते से काम पर आता जाता है। हत्या करने के बाद प्रेमी ने फोन कर बताया था कि उसने चोटें तो मार दी, लेकिन पता नहीं कि वह मरा है कि नहीं। सुबह प्रेमिका ने फिर फोन किया कि काम हो गया है। मौत के बाद पत्नी बिहार अपने ससुराल चली गई थी और कुछ दिन पहले ही लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह था पूरा मामला

मृतक गांव मंगलई निवासी लाल बच्चन किराये पर रहता था और मूलरूप से बिहार के तेतरिया नरहा मलटोली का रहने वाला था। शादी के बाद दो बच्चे हैं। लाल बच्चन राजमिस्त्री के साथ लगा हुआ था। रोजाना की तरह 10 अप्रैल को वह मजदूरी करने के लिए गया था। वैसे तो वह शाम को ही घर आ जाता था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। मृतक के भाई दीपलाल ने बताया कि वह तीन भाई हैं। भाई की पत्नी का फोन आया था कि लाल बच्चन घर नहीं पहुंचा है।



मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर ही हत्या का पूरा खेल रचा था। आरोपी अजय ने हत्या करने के बाद पत्नी को फोन पर सतर्क किया था। रिमांड के दौरान हथियार की बरामदगी की जाएगी।
-रामपाल, इंस्पेक्टर, महेश नगर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed