{"_id":"61c396d112668329b228deaa","slug":"dead-body-found-in-a-damaged-condition-from-a-house-closed-for-one-and-a-half-months-not-recognized-ambala-news-knl9363479","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह से बंद मकान से क्षत बिक्षत हालत में मिला शव, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह से बंद मकान से क्षत बिक्षत हालत में मिला शव, पहचान नहीं
विज्ञापन
सुंदर नगर में बंद मकान में मिले शव के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: 28 ,29
बंद पड़े मकान से मिला क्षत-विक्षत शव
डेढ़ महीने से पड़ा था मकान, शव महिला का है या पुरुष का अभी तक नहीं हो पाई है पहचान
पड़ोस में चर्च में चल रही थी क्रिसमस की तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के सुंदर नगर में डेढ़ माह से बंद पड़े एक मकान से क्षत-विक्षत शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। इस मकान के पड़ोस में स्थित चर्च में क्रिसमस की तैयारियां चल रही थीं। चर्च की छत पर लड़ियां लगा रहे लोगों ने देखा कि चर्च से लगे इस मकान की छत में से एक सीमेंट की चादर गायब थी। उन्होंने छत से मकान के अंदर देखा तो वहां शव पड़ा हुआ था।
बताया जा रहा है कि मकान अंदर से बंद था। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पड़ाव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित शव गृह में पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। न ही यह पता चल पाया है कि यह शव महिला का है या पुरुष का है। पुलिस के लिए शव की पहचान करना चुनौती बना हुआ है। पड़ाव पुलिस के सब इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को छावनी के सुंदर नगर स्थित चर्च में क्रिस्मस को लेकर तैयारियां चल रही थीं।
इसको लेकर चर्च पास्टर व अन्य लोग चर्च को सजा रहे थे। कुछ लोग चर्च की छत पर लड़ियां लगा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि चर्च से लगे मकान की छत में से एक सीमेंट की चादर गायब है। जब उन्होंने छत से झांकर मकान के अंदर देखा तो वहां एक क्षत-विक्षत शव पड़ा है। शव से दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार यह मकान डाक्टर तुषार का है। जिसका सेवा समिति चौक पर क्लीनिक है। डॉक्टर तुषार किसी अन्य राज्य का रहने वाला है। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले दो महीने से उन्होंने तुषार को नहीं देखा है और यह मकान व क्लीनिक छठ पूजा से ही बंद पड़ा है।