{"_id":"05abb57d3dcea48a60f3a9a57908e278","slug":"dcp-was-caught-drinking-alcohol-two-policemen-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीपी ने शराब पीते पकड़ा, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीपी ने शराब पीते पकड़ा, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देररात डीसीपी जशनदीप सिंह रंधावा ने छापामारी कर दो पुलिस वालों को शराब पीते पकड़ लिया। डीसीपी रात को गश्त पर थे। दोनों पुलिस वालों का मेडिकल करवाया गया, जिसमें शराब का सेवन किए होने की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डीसीपी रंधावा नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत स्पेशल सर्च पर निकले थे। उन्होंने इस दौरान अंबाला कैंट व अंबाला सिटी के कई इलाकों का दौरा कर रात को पुलिस सुरक्षा का जायजा लिया। जैसे ही वे अंबाला कैंट फुटबाल चौक के पास से गुजरे तो उन्होंने वहां एक राइडर नंबर बीस खड़ी हुई देखी।
विज्ञापन
लेकिन वहां बाइक राइडर तो खड़ी थी, लेकिन पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थे। उन्होंने अपने साथ अन्य पुलिस कर्मियों को उस बाइक राइडर पर सवार पुलिस कर्मियों के बारे में पता लगाने के निर्देश दिए। राइडर सवार पुलिस कर्मचारियों को जब ढूंढा गया, तो दोनों वहीं एक दुकान पर बैठे शराब का सेवन करते मिले।
विज्ञापन
दोनों ही पुलिस वाले अंबाला कैंट थाने के हवलदार है। डीसीपी के निर्देश पर दोनों का तुरंत मेडिकल करवाया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हो गई। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि मेडिकल में दोनों हवलदारों द्वारा शराब पिए जाने की पुष्टि के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।