फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DC sir, compenensation of crop is not received after two year

डीसी साहब, दो साल से काट रहा चंडीगढ़ के चक्कर, नहीं मिला मुआवजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
DC sir, compenensation of crop is not received  after two year
किसानों के विरोध के चलते 21 जून को स्थगित की गई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक गुपचुप तरीके से शहर के पंचायत भवन में शुक्रवार को हुई। बैठक की भनक मीडिया तक को नहीं लगने दी गई। बैठक में केवल शिकायतकर्ताओं को ही आमंत्रित किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विक्रम सिंह ने की। 17 शिकायतें रखी गई इनमें से 4 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जबकि शेष 13 को अगली बैठक तक निपटारा करने के आदेश दिए। बैठक से गैर हाजिर रहने पर डीसी ने मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के जैसे ही आदेश दिए उसके ठीक 15 मिनट बाद वह बैठक में पहुंच गए।
विज्ञापन

डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक दोपहर करीब 3 बजे शुरू होकर करीब पौने 5 बजे तक चली। बैठक में पानी नहीं आने, निकासी समस्या, सड़क नहीं बनने, घर के बाहर बिजली का खंभा होने और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायतें रखी गई। फसल मुआवजा न मिलने से गुस्साए एक किसान ने यहां तक कह दिया कि डीसी साहब दो साल से चंडीगढ़ तक चक्कर काट चुका हूं लेकिन फसल का मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन

समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने लोगों की कुछ समस्याओं बारे उपायुक्त को अवगत करवाया। रमेश पाल नौहनी ने गांव में आवारा पशुओं की समस्या बारे व रामरतन गर्ग ने सफाई व्यवस्था बारे व फोगिंग करवाने बारे शिकायतें रखी। अंबाला शहर कमल विहार निवासी रनजीत वालिया ने कोलानी में पानी के जल भराव संबधी समस्या व फोगिंग करवाने के बारे में गुहार लगाई। गांव सिंबला निवासी भगवंती पत्नी महेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरे जेठ व जेठानी और उनके लड़के व पुत्रवधु मेरे साथ लड़ाई-झगड़ा करके घर खाली करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इतना ही नहीं मेरी लड़की व मेरा जमाई मेरे साथ रहते हैं। उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हैं, मेरा कोई लड़का नहीं है। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया है। चार महीने का समय दिया गया है। गांव कांवला निवासी रामचंद्र ने बुढ़ापा पेंशन लगवाने बारे अपनी शिकायत रखी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रार्थी की पेंशन लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मौत मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
गांव बेगोमाजरा निवासी लखबीर सिंह ने बताया कि मेरे पिता के साथ 12 अप्रैल को गांव के निर्मल सिंह, नरमैल सिंह व सिंघ राम ने मारपीट की थी और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिस ने मामले में संलिप्त निर्मल सिंह व नरमैल सिंह को गिरफ्तार कर रही है। लेकिन सिंघराम को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंघराम भी इस लड़ाई में संलिप्त था। जांच अधिकारी डीएसपी सुल्तान सिंह ने उपायुक्त को बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान जिन व्यक्तियों के नाम बताए गए थे, जांचके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा घटना के बाद 8 दिन तक कोई शिकायत नहीं दी गई। सिंघराम का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए समिति के गैर सरकारी सदस्य बलवंत लंगरछन्नी व एक अन्य को शामिल करते हुए डीएसपी से मामले की जांच करने निर्देश दिए।
बंद रहता है हमेशा नाला
अंबाला शहर प्रीतनगर निवासी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि उसके घर के मकान नंबर 64 से लेकर 69 तक जो नाला बना हुआ है वह हमेशा बंद रहता है। इसकी कभी सफाई नहीं होती, इस बारे में नगर निगम को भी शिकायत दी है। नगर निगम के ईओ जरनैल सिंह ने उपायुक्त को बताया कि नाले की सफाई कर दी गई है, सफाई संबंधी फोटो भी उन्होंने शिकायतकर्ता को उपायुक्त के सामने दिखाई। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से नियमानुसार क्षेत्र के लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। नाले के अंदर से पानी की जो पाइप लाइन गुजर रही है। उस बारे उपायुक्त ने पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता को पाइप शिफ्ट करने बारे निर्देश दिए।
डीसी साहब नहीं आ रहा पानी
अंबाला शहर स्थित विवेक विहार निवासी मनीष कुमार ने पानी की सप्लाई की समस्या से उपायुक्त को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पानी कम आने के कारण यहां पर लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने इस विषय पर गैर सरकारी समिति के सदस्य रामरतन गर्ग व नगर निगम के कार्यकारी अभियंता को इस मामले की जांच कर शिकायतकर्ता की समस्या का हल करने के निर्देश दिए।
घटिया सामग्री से बनाई जा रही सड़क
गांव पंजोला निवासी राजविंद्र कौर व साहब सिंह ने कहा कि गांव से पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क पंजाब सीमा तक आती है जिसकी लंबाई एक किलोमीटर है। उस पर कार्य चल रहा है। उस पर जो कार्य किया गया है वह घटिया स्तर का है व उस पर सामग्री भी निम्न स्तर की है। उपायुक्त ने इस मामले में एसडीएम अंबाला शहर को मौका स्थल पर जाकर सड़क संबंधी सामग्री की सैंपलिंग करने के निर्देश दिए।
श्मशान घाट का नहीं बन रहा रास्ता
गांव जफरपुर निवासी हरपाल सिंह ने कहा कि उसने गांव में श्मशान घाट के रास्ते संबंधित शिकायत सीएम विंडो में दी थी जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की जांच कर रही पंचायत विभाग की डीडीपीओ रेणू जैन ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि श्मशान घाट के रास्ते को ठीक करने को लेकर दो बार मनरेगा के तहत यहां पर मिट्टी डलवाने का काम किया गया है। उपायुक्त ने इस मामले में डीडीपीओ को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए
ओलावृष्टि से खराब हो गई फसल नहीं मिला मुआवजा..
गांव धुराला निवासी भूपेंद्र सिंह व हरनेक सिंह ने उपायुक्त को बताया कि वर्ष 2019 में ओलावृष्टि व वर्षा के कारण उसकी पांच एकड़ फसल खराब हो गई थी जिसका सर्वे भी हो गया था। मेरे गांव में इस विषय से संबंधित सभी लोगों के पैसे आ गए लेकिन मेरे खाते में अब तक कोई पैसा नहीं आया है। बैंक व कंपनी में भी इस बारे गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त को जांच करने के निर्देश दिए।
कन्यादान के लिए नहीं मिली राशि
गांव बुढ़ा खेड़ा निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत में बताया कि उसने अपने गांव में मजदूरी का काम किया है और योजना के तहत अपनी बेटी के विवाह के कन्यादान के लिए संबंधित कार्यालय में आवेदन कर रखा है लेकिन अभी तक कन्यादान की राशि उपलब्ध नहीं हो सकी है। जांच अधिकारी ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि इस विषय को लेकर 90 दिन भवन बनाने का काम किया जाना अनिवार्य है। बोर्ड के दिशा-निर्देशानुसार किए गए कार्य को ग्राम सचिव/बीडीपीओ व जेई की प्रमाणित होना चाहिए, तभी प्रार्थी को स्कीम का लाभ मिल सकता है। उपायुक्त ने इस मामले में जिला परिषद के सीईओ को प्रार्थी का रिकॉर्ड चेक करते हुए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
------------------
5 किलोमीटर सड़क की आज तक नहीं हुई मरम्मत
गांव सेगता निवासी गुलजार सिंह ने बताया कि गांव से महमूदपुर तक जाने वाली लगभग 5 किलोमीटर सड़क की जर्जर हालत हो चुकी है। इस सड़क को मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाया गया था जिसकी आज तक मरम्मत नही हुई। मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता ने उपायुक्त को बताया कि इस सड़क के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं, जल्द ही सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
---------------
गैर कानूनी तरीके से चला रहा पांच डिपो
इसी प्रकार न्यू टैगोर गार्डन अंबाला छावनी निवासी शिवकांत शर्मा ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हैप्पी नाम के एक व्यक्ति द्वारा गैर कानूनी तरीके से पांच सरकारी डिपु चला रहा है और राशन बांटने में भी आनाकानी करता है। मामले की जांच कर रहे डीएफएससी ने उपायुक्त को बताया कि इस मामले की जांच कर ली गई है। राशन वितरण में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। सभी राशन कार्ड धारकों को राशन सही प्रकार से दिया जा रहा है।
-----------------------
घर के आगे लगा दिया खंभा
नारायणगढ़ स्थित सरगौधा कॉलोनी निवासी चंद्रमोहिनी ने अपने मकान के आगे खंभा लगाने संबंधी शिकायत रखी। उपायुक्त ने गैर सरकारी समिति के सदस्य रमेश पाल नौहनी को जांच में शामिल करते हुए कार्यकारी अभियंता को प्रार्थी की समस्या का निदान करने के निर्देश दिए।
----------------
पेट्रोल पंप के बारे में दर्ज करवाई थी आपत्ति
बसंत विहार निवासी आदित्य शर्मा ने घास मंडी के नजदीक लगे पेट्रोल पंप बारे आपत्ति दर्ज करवाई थी, इस पर जांच अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है और शिकायतकर्ता संतुष्ट है।
------------------
यह शिकायत रखी लंबित:
गांव धुरकड़ा निवासी जगदीप सिंह द्वारा दी गई शिकायत को अगली मीटिंग के लिए लम्बित रखा गया है। इसी प्रकार गांव कोडवा खुर्द निवासी अवतार सिंह द्वारा डाली गई शिकायत पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है। गांव मौजगढ़ निवासी रामेश्वर दास की कब्जे संबंधी शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

----------------
पंचायती जमीन पर किया है कब्जा, अधिकारी बोले जारी किया नोटिस
गांव नग्गल घडौली के निवासियों द्वारा गांव की पंचायती जमीन पर नजायज कब्जे को लेकर शिकायत रखी। इस पर जांच अधिकारी ने बताया कि कब्जेधारियों के विरुद्ध नोटिस निकाल दिए गए हैं और जल्द ही कब्जे हटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed