{"_id":"61d9e423de74ee7afd6f19d4","slug":"damage-to-wheat-and-vegetables-due-to-excessive-rain-ambala-news-knl954441193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा बारिश से गेहूं और सब्जियों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा बारिश से गेहूं और सब्जियों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीन दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से किसान खुश नजर आ रहे थे। मगर, अब तेज होती बारिश ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। ज्यादा बारिश होने के कारण न केवल सब्जियों को बल्कि गेहूं की फसल को भी नुकसान होने का खतरा बना हुआ है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर ज्यादा बारिश होती है तो निचले क्षेत्रों में पानी जमा होने की संभावना है जोकि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। खासकर उन फसलों को जिनमें पहले पानी दिया हुआ है। इसके अलावा जिन किसानों ने खेतों में आलू, गोभी, धनिया, गाजर, मूली व अन्य फसलें रोपित की हुई हैं, उनकी फसलों को नुकसान होने का खतरा ज्यादा है। बारिश में सरसों के पौधे के फूल भी झड़ सकते है, इससे सरसों के उत्पादन में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।
पानी निकालें किसान
कृषि विज्ञान केंद्र तेपला से कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह का कहना है कि जिन किसानों के खेतों में पानी जमा हो रहा है, वह जल्द से जल्द खेतों से पानी निकालने का प्रयास करें। उनका कहना है कि खेतों में पानी जितनी देर तक जमा होगा, फसलों को उतना ही नुकसान होने की संभावना है। उनका कहना है कि अभी तक नुकसान को लेकर कोई सूचना नहीं है। मगर, रविवार की सुबह सर्वे के बाद ही स्थिति का पता चल सकेगा।