फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dalipgarh's open drain, security wall disappears

Ambala News: लोगों के लिए परेशानी बना दलीपगढ़ का खुला नाला, सुरक्षा दीवार गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dalipgarh's open drain, security wall disappears
गंदगी से अटा दलीपगढ़ का मुख्य नाला। संवाद
अंबाला। दलीपगढ़ क्षेत्र का मुख्य नाला गंदगी के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, इसके साथ ही इस नाले की सुरक्षा दीवार न होने से अब यह जानलेवा भी होता जा रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच सड़क किनारे स्थित यह खुला नाला किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। पिछले लंबे समय से यह नाला गंदगी से अटा पड़ा है। महीने तक इस नाले की सफाई के लिए कोई सफाई कर्मी नहीं आते, जिसके कारण इस नाले में गंदगी से हालात और भी ज्यादा बिगड़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद में शिकायत के बाद भी सफाई नहीं हो रही।
विज्ञापन








कई बार हो चुके सड़क हादसे



पूजा ने बताया कि दलीपगढ़ की मुख्य सड़क से किनारे इस नाले पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। कई बार यहां पर सड़क हादसे भी हो चुके हैं और वाहन चालक नाले में गिर भी चुके हैं। इसके बाद भी आज तक सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई।
विज्ञापन








स्थानीय लोग ही गिरा रहे नाले में गंदगी



ज्योति ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है। सड़क और नाला घुमावदार है और साथ-साथ है। कई बार वाहन चालक यहां से गुजरने से कतराते हैं। कई बार स्थानीय लोग रात के समय यहां पर गंदगी गिराते हैं, जिसके कारण यह नाला गंदगी से अटा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








समय पर नहीं होती नाले की सफाई



सरोज ने बताया कि सफाई के अभाव में नाले की हालत बद से बदतर हो चुकी है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण यह पॉलिथीन, प्लास्टिक और गाद से पूरी तरह अटा पड़ा है। कई बार नगर परिषद में शिकायत भी दी गई, लेकिन इस नाले की समय पर सफाई नहीं होती।







नाले में गंदगी का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित सफाई निरीक्षक की ड्यूटी लगवाकर नाले की सफाई करवा दी जाएगी।



- सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद अंबाला सदर।

गंदगी से अटा दलीपगढ़ का मुख्य नाला। संवाद

गंदगी से अटा दलीपगढ़ का मुख्य नाला। संवाद

गंदगी से अटा दलीपगढ़ का मुख्य नाला। संवाद

गंदगी से अटा दलीपगढ़ का मुख्य नाला। संवाद

गंदगी से अटा दलीपगढ़ का मुख्य नाला। संवाद

गंदगी से अटा दलीपगढ़ का मुख्य नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed