फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Daily unreserved mail , express special train will run between Dehradun and Saharanpur from September 27

देहरादून तथा सहारनपुर के बीच 27 सितंबर से चलेगी दैनिक अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Daily unreserved mail , express special train will run between Dehradun and Saharanpur from September 27
मंडल द्वारा देहरादून तथा सहारनपुर के बीच 27 सितंबर से दैनिक अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे का अंबाला मंडल लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में यात्रियों को राहत पहुंचाते हुए रेलगाड़ी संख्या 04374/04373 का संचालन करने का फैसला लिया गया है। रेलगाड़ी संख्या 04374 देहरादून-सहारनपुर दैनिक अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस स्पेशल 27 सितंबर को देहरादून रेलवे स्टेशन से सुबह 7.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 12.50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वापसी में 04373 सहारनपुर-देहरादून दैनिक अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस स्पेशल 27 सितंबर को ही सहारनपुर से दोपहर 1.55 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 8.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी हर्रावाला, डोईवाला, कांसरो, रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, ज्वालापुर, इक्कर, पथरी, ऐथल, लक्सर जं., डोसनी, लंढौरा, ढंडेरा, रुड़की, इकबालपुर, चुड़ियाला, सुनेहटी खड़खड़ी हॉल्ट तथा बलिया खेड़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed