{"_id":"637c8c8c07a53c0f357d1c0e","slug":"daily-commuters-created-ruckus-at-ambala-cant-railway-station-over-ambala-chandigarh-passenger-train-delay","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: अंबाला-चंडीगढ़ पैसेंजर में देरी से भड़के दैनिक यात्री, वंदे भारत ट्रेन के सामने खड़े होकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: अंबाला-चंडीगढ़ पैसेंजर में देरी से भड़के दैनिक यात्री, वंदे भारत ट्रेन के सामने खड़े होकर जताया रोष
Tue, 22 Nov 2022 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Nov 2022 02:17 PM IST
सार
अंबाला व धूलकोट के बीच खंभा नंबर 202 व 203 के बीच में रेल फ्रेक्चर यानी पटरी में क्रेक आ गया था। ऐसे में छावनी रेलवे स्टेशन पर इसी रेल मार्ग से गुजरने वाली अंबाला-चंडीगढ़ पैसेंजर सहित वंदे भारत और ऊंचाहार एक्सप्रेस को छावनी रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन
वंदे भारत के सामने यात्रियों का प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर दैनिक यात्रियों ने अंबाला-चंडीगढ़ पैसेंजर ट्रेन को देरी से चलाने को लेकर हंगामा कर दिया। पहले तो यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर 4 पर ही खड़े होकर विरोध जताया। इसके बाद जैसे ही दिल्ली से आ रही वंदे भारत ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर आई तो सभी यात्री वहीं पहुंच गए और इंजन के सामने खड़े होकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही स्टेशन अधिकारियों और आरपीएफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में आरपीएफ ने यात्रियों को समझाते हुए हटाया और वंदे भारत को रवाना किया। बाद में ऊंचाहार एक्सप्रेस को रोककर पहले पैसेंजर ट्रेन को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। वंदे भारत का समय अंबाला में 8 बजे आने का समय है और दो मिनट ठहराव के बाद आगे रवाना हो जाती है। लेकिन मंगलवार को गाड़ी 8 बजकर 16 मिनट पर अंबाला पहुंची थी और करीब 10 मिनट ठहराव के बाद यानी 8 बजकर 25 मिनट पर रवाना हुई।
विज्ञापन
अंबाला व धूलकोट के बीच खंभा नंबर 202 व 203 के बीच में रेल फ्रेक्चर यानी पटरी में क्रेक आ गया था। ऐसे में छावनी रेलवे स्टेशन पर इसी रेल मार्ग से गुजरने वाली अंबाला-चंडीगढ़ पैसेंजर सहित वंदे भारत और ऊंचाहार एक्सप्रेस को छावनी रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया था। अंबाला से बनकर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय 7 बजकर 40 मिनट था लेकिन वह 8 बजकर 36 मिनट पर रवाना हुई। ऐसे में रोजाना काम पर जाने वाले यात्री देरी होने पर भड़क गए थे। जबकि ऊंचाहार एक्सप्रेस 8 बजकर 8 मिनट पर छावनी स्टेशन पहुंची थी और उसे 8 बजकर 45 मिनट पर आगे रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक राम ने बताया कि वंदे भारत 9 मिनट देरी से आगे रवाना हुई। यात्रियों को समझाकर भेज दिया था।
विज्ञापन