{"_id":"60db59748ebc3ec204519bdb","slug":"d-ambala-news-knl748255123","type":"story","status":"publish","title_hn":"9360 को लगा कोरोना से बचाव का टीका, 6 लाख 15308 को लग चुकी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9360 को लगा कोरोना से बचाव का टीका, 6 लाख 15308 को लग चुकी डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी लहर से पहले जिले में हर कोई खुद को टीके से सुरक्षा देने के लिए आतुर है। इसी का परिणाम है कि लगातार टीकाकरण करवाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मंगलवार को जिले में 9360 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा। अब तक 6 लाख 15 हजार 308 लोगों को टीका लग चुका है। मंगलवार को 6 हेल्थ वर्कर को पहला और दो को दूसरा, 78 फ्रंट लाइन वर्कर को पहला और 691 को दूसरा, 18 से 45 आयु वर्ग में 4013 को पहला और 804 को दूसरा, 45 से 60 आयुवर्ग में 1072 को पहला और 1797 को दूसरी, 60 से अधिक आयुवर्ग में 328 को पहली और 569 को दूसरी डोज लगाई गई। जैसे-जैसे तीसरी लहर आने की लोगों में बात फैलती जा रही है। वैसे-वैसे लोग जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटरों का रुख करने लगे हैं।
वैसे तो कई दिनों से वैक्सीन लगवाने की सोच रहे थे, लेकिन समय के अभाव के कारण अभी तक वैक्सीन नहीं लगवा पाए। वैसे परिवार में सभी ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। समय मिला तो सोचा कि तीसरी लहर से पहले दोनों डोज लगवा ली जाएं।
- कविता।
खुद को व परिवार को सुरक्षित रखने के विचार से वैक्सीन लगवाने आया हूं। क्योंकि दोनों कोरोना की लहरों ने खूब कहर ढाया है तो अब तीसरी लहर के आने का भी कयास लगाया जा रहा है। यही सोच कर वैक्सीन लगवाने के लिए आया हूं।
विज्ञापन
- विजय।
वैक्सीन लगवाने के लिए समय तो हर इंसान को निकालना ही पड़ेगा। कोरोना का कहर सब ने देख ही लिया है। अब तीसरी लहर के आने से पहले सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लेनी चाहिए। ताकि तीसरी लहर के असर को कम किया जा सके।
- मनीषा।
वैक्सीन लगवा कर ही हम सब कोरोना के प्रकोप से बच सकते हैं। यही सोच कर वैक्सीन लगवाने के लिए आई हूं। क्योंकि कोरोना पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में ज्यादा घातक रहा है। ऐसे में तीसरी लहर में कोरोना क्या कहर ढाएगा इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
- सिमरन।