फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowd of passengers started increasing at the unreserved counter, said relief after one and a half year

अनारक्षित काउंटर पर बढ़ने लगी यात्रियों की भीड़, बोले डेढ़ साल बाद अब मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers started increasing at the unreserved counter, said relief after one and a half year
यूटीएस काउंटर पर टिकट लेते यात्री। - फोटो : Ambala
अंबाला। जनरल कोच के साथ ट्रेनों का संचालन आरंभ होने से अब स्टेशन के अनारक्षित काउंटर पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दो दिन पहले जहां यूटीएस काउंटर पर एक या दो ही यात्री नजर आते थे, अब इनकी संख्या 400 के पार हो गई है। वहीं रेलवे ने भी यात्रियों को सुविधा प्रदान करते हुए यूटीएस काउंटर पर टिकट खिड़की में भी बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन

पहले जहां एक या दो ही खिड़की पर जनरल टिकट मिलती थी, अब चार खिड़कियों के माध्यम से जनरल श्रेणी यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। जनरल टिकट मिलने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। यूटीएस काउंटर पर खड़े यात्री कमलेश, पंकज, अजीत, गोपाल, अभय आदि ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में अब जनरल टिकट मिलने लगा है। यह उनके लिए एक बड़ी राहत है। अब ट्रेन में जुर्माना नहीं देना पड़ेगा और वह टिकट लेकर जनरल कोच में बिना किसी परेशानी के सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

चार सौ अधिक टिकटों की हुई बिक्री
रविवार को छावनी रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर से लगभग 400 से अधिक जरनल टिकटों की बिक्री हुई। इनमें 150 से अधिक टिकट सिर्फ दिल्ली रेलवे स्टेशन की थी, वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड सहित अन्य क्षेत्रों की 50-50 टिकटें शामिल थे। प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे को उक्त टिकटों से राजस्व के तौर पर लगभग 15 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल से बंद थी सेवा
छावनी रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकटों की सुविधा लगभग डेढ़ साल से बंद थी। पिछले लगभग 2-3 महीनों से दो जोड़ी अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ पाई। वहीं अब छावनी रेलवे स्टेशन से वैष्णो मां के दरबार तक जाने वाली बहुचर्चित व यात्रियों की मनपसंद ट्रेन हेमकुंड एक्सप्रेस सहित 28 एक्सप्रेस ट्रेनों में अब जनरल टिकट से सफर शुरू हो गया। सामान्य श्रेणी के कोच में जनरल टिकट लेकर सफर करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। यह व्यवस्था अंबाला मंडल ने लागू की है।
इन ट्रेनों में मिल रहा जनरल टिकट
रेलवे स्टेशन से जनरल टिकट लेकर जिन ट्रेनों में सफर किया जा सकता है, उसमें ट्रेन नंबर 12232/31 चंडीगढ़-लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14610/09 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-ऋषिकेश-कटड़ा हेमकुंट एक्सप्रेस, 14218/17 चंडीगढ़-प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस, 14631/32 अमृतसर-देहरादून-अमृतसर, 12238/37 जम्मूतवी-वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 14508/07 फाजिल्का-दिल्ली-फाजिल्का, 12460/59 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी, 22430/29 पठानकोट-दिल्ली-पठानकोट, 12498/97 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, 14034/33 जम्मूतवी-दिल्ली-जम्मूतवी जम्मूमेल, 14554/53 अंब अंदौरा-दिल्ली-अंब अंदौरा हिमाचल एक्सप्रेस, 14606/05 जम्मूतवी-योगनगर ऋषिकेश-जम्मूतवी, 14682/81 जालंधर-नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी, 12446/45 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शामिल हो गई है। वहीं पहले ट्रेन नंबर 04525 अंबाला-श्रीगंगानगर, 04503 अंबाला-लुधियाना, 04736 अंबाला-श्रीगंगानगर, 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल वाया सरहिंद, 04711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर, 04523 सहारनपुर-नंगलडैम, 04681 नई दिल्ली-जालंधर, 04569 अंबाला-कालका, 04522 अंबाला-दिल्ली, 04682 जालंधर-नई दिल्ली, 04712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार,04532 अंबाला-सहारनपुर और ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर अनारक्षित ट्रेनों की श्रेणी में संचालित हो रही हैं। बता दें कि कोरोना की वजह से इन सभी ट्रेनों के जनरल कोच में सफर के लिए यात्रियों को रिजर्वेशन करवाना पड़ रहा था, लेकिन अब एक-एक करके कई ट्रेनों के सामान्य कोच में बिना आरक्षण सफर की सुविधा शुरू हो गई है।

यात्रियों को मिली राहत
लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने यह एक बड़ी सुविधा दी है। इससे आरक्षण कराने की चिंता नहीं रहेगी और यात्री टिकट लेकर अनारक्षित कोच में सफर कर पाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए चार काउंटर खोल दिए गए हैं।
हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed