{"_id":"68f28fcd42fd584ac0067454","slug":"crowd-of-passengers-at-the-railway-station-only-five-rpf-personnel-to-handle-it-ambala-news-c-36-1-amb1001-151595-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, संभालने के लिए आरपीएफ के पांच ही कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, संभालने के लिए आरपीएफ के पांच ही कर्मचारी
विज्ञापन
अंबाला। स्पेशल ट्रेनों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश रेलवे ने दिए हैं, वहीं आरपीएफ को भी ट्रेन संचालन के दौरान पूरी तरह से चौकसी बरतने के आदेश भी जारी किए हैं, हालांकि अभी मुट्ठीभर कर्मचारियों के सहारे व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार को दोपहर के समय प्लेटफार्म नंबर 2 पर आई कर्मभूमि एक्सप्रेस में ऐसे ही हालात देखने को मिले। सैकड़ों यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ के मात्र चार से पांच कर्मचारी लगे हुए थे, बावजूद इसके कुछ यात्री ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में रेल पटरी पर पहुंच गए।
बिगड़ने लगे हालात
दिवाली में मात्र तीन दिन का समय रह गया है। रेलवे ने आगामी दो दिन पूरी तरह से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी आरपीएफ पोस्ट पर अतिरिक्त कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं। इसलिए पोस्ट के कर्मचारियों से ही भीड़ प्रबंधन को दुरुस्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में प्लेटफार्माें पर भीड़ अनियंत्रित होने लगी है जोकि आगामी दो दिन में काफी बढ़ जाएगी और फिर स्थिति को संभालना भी आरपीएफ सहित जीआरपी के लिए मुश्किल हो जाएगा।
वाणिज्य विभाग की टीम तैनात
आरक्षित कोच में चढ़ने वाले अनारक्षित टिकट यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए अंबाला मंडल के वाणिज्य विभाग की टीम सतर्क हो गई है। शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस के बाहर टीटीई तैनात रहे और जो भी जनरल श्रेणी का यात्री आरक्षित कोच में सवार हुआ तो उससे जुर्माने सहित आरक्षित श्रेणी का भाड़ा वसूला गया।
विज्ञापन
जनरल कोच की हालत खस्ता
बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों के जनरल कोच की हालत खस्ता हो गई है क्योंकि जो भी ट्रेन अमृतसर व लुधियाना की तरफ से आ रही है, वह पूरी तरह से पैक हो आ रही है। इस कारण अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़े जनरल टिकट यात्री कोच में सवार नहीं हो पा रहे। अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि दरवाजों पर ही लोग फंसे हुए हैं जोकि कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
विभागीय रेलवे अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं आरपीएफ को भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी स्थिति की निगरानी की जा रही है।
- विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।