फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   youth attacked with knife on back in ambala

एक्टिवा बाइक से टकराने पर छात्र को घोंपा चाकू

Sun, 01 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sun, 01 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
youth attacked with knife on back in ambala

शनिवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने मामूली सी कहासुनी पर एक्टिवा सवार छात्र को चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ छात्र वहीं गिर गया, राहगीरों की मदद से उसे कैंट सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया, जबकि बाइक सवार युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

कुम्हार मंडी निवासी घायल छात्र योगेश ने जानकारी देते हुए बताया कि वे पालीटेक्निक में मैकेनिकल डिप्लोमा का छात्र है और शनिवार देररात कैंट चूना चौंक पर अपने पिता की दुकान बंद करवाने में उनकी मदद करने के लिए जा रहा था। उसने बताया कि जैसे ही वे एक्टिवा पर कैंट के पुल चमेली चौक पर पहुंचा, तो वहां उसकी एक्टिवा का थोड़ा सा हिस्सा वहीं से गुजर रहे दो तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों से टकरा गया।

घायल के अनुसार इस पर उसने बाइक सवार युवकों से बाइक ठीक ढंग से चलाने नसीहत दे डाली। बस, इसी बात को लेकर बाइक सवार उससे बहस करने लगे और उसे गालियां देने लगे। देखते ही देखते उनमें तीखी नोकझोंक हो गई और एक बाइक सवार युवक ने चाकू निकालकर उस पर वार कर दिया।

चाकू युवक की पीठ में घुस गया। हमलावर युवक ने तुरंत चाकू निकाला और अपने दूसरे साथ के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। उधर, घायल छात्र खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत कैंट सिविल अस्पताला पहुंचाया गया और उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। पुलिस मौके का मुआयना कर वहां लोगों से पूछताछ की। इलाका पुलिस का कहना है कि अभी छात्र के बयान लिए जाने हैं, उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed